सात वर्षीय रूद्राक्ष की स्विमिंग पुल में डूबने से हुई थी मौत
डीएम ने भी दिये घटना की मजिट्रीयल जांच के आदेश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित जूर्स कट्री में स्विमिंग पुल में डूब कर मरने वाले 7 वर्षी बच्चे के पिता ने तहरीर देकर जिमनास्टिक टीचर को नामजद करते हुए अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि डीएम की ओर से भी इस मामले में मजिट्रीयल जांच बैठाई है। जांच एसडीएम हरिद्वार को सौपी गयी है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि जूर्स कंट्री के स्विमिंग पुल में डूब कर मरने वाले 7 वर्षीय रुद्राक्ष के पिता अभिषेक कुमार ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है। तहरीर में पीडित पिता ने स्विमिंग जिमनास्टिक टीचर प्रियंका समेत अन्य कर्मचारियों को घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएम की ओर से भी इस मामले की मजिट्रीयल जांच बैठाई है। जांच एसडीएम हरिद्वार को सौपी गयी है। जिनको घटना की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौपने को कहा गया है। बताते चले कि 28 अप्रैल को जुर्स कंट्री के स्विमिंग पूल पर जिमनास्टिक के दौरान 7 वर्षीय रुद्राक्ष की डूब कर मौत हो गई थी। घटना को लेकर जूर्स कंट्री सोसाइटी में रहने वाले परिवारों में भारी आक्रोश है।
