पोस्ट ऑफिस से जीरो जोन में कार ले जाने पर भिड़ा
आरोपी कोतवाली नगर क्षेत्र का हैं शराब माफिया
पुलिस उसकी पत्नी को भी कर चुकी स्मैक तस्करी में गिरफ्रतार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों से जीरो जोन में कार ले जाने को लेकर भिड़ने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर क्षेत्र का शराब माफिया हैं। आरोप हैं कि कार जीरो जोन में ले जाने से मना करने पर आरोपी ने तैनात पुलिस कर्मियों से गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी की पत्नी को भी स्मैक तस्करी मामले में गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि सोमवार की रात पोस्ट ऑफिस चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी डयूटी पर थे। इसी दौरान एक कार सवार पोस्ट ऑफिस चेक पोस्ट से जीरो जोन में जाने का प्रयास करने लगा। जिसपर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसको प्रवेश करने से रोक दिया। आरोप हैं कि कार सवार जीरो जोन में प्रवेश पर अड गया और तैनात पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए गाली गलोच कर धमकाने लगा। जिसपर तैनात पुलिस कर्मियों ने कार सवार को दबोच लिया और कोतवाली ले जाया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अर्पित कुमार पुत्र श्याम सुन्दर निवासी पालिका बाजार हरकी पौड़ी हरिद्वार बताया, जोकि शराब माफिया व क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर निकला। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी की पत्नी को भी स्मैक तस्करी मामले में गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है।
