315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान सप्तऋषि क्षेत्र से एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने हरिद्वार में तमंचा लेकर धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुुुुुुुुुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र मे एक संदिग्ध देखा। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। जिसपर शक होने पर पुलिस ने संदिग्ध का पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुची।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पीयूष भारद्वाज पुत्र रविंद्र भारद्वाज निवासी सुभाष रोड़ गांधीनगर दिल्ली बताया है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी ने तमंचा लेकर क्षेत्र में धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
