आरोपी का साथी पूर्व में जा चुका हैं जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने करीब दो माह से मोबाइल लूट मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। जबकि उसके साथी को घटना के अगले दिन ही पुलिस ने बाइक समेत दबोच कर जेल भेज चुकी है। उसी की जानकारी पर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने आरोपी को सम्म्बंधित धाराओं में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोेपी को जेल भेज दिया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 21 मार्च 21 को शिवालिक नगर में सेठी बेकर्स के पास पैदल जा रही युवती हिमानी भट्ट से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल और पर्स लूटने का प्रयास किया था लेकिन युवती के संघर्ष करने पर बदमाश पर्स नहीं लूट सकें लेकिन मोबाइल लूट कर फरार हो गये थे। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलापफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस घटना के अगले दिन बाइक सवार एक बदमाश लक्की उर्फ संदीप पुत्र अनिल कुमार निवासी बागपत यूपी को गिरफ्रतार कर लिया था।
जिसने पूछताछ के दौरान अपने फरार साथी शुभम उर्फ लूंगी पुत्र तेलूराम निवासी कुंए के पास रावली महदूद सिड़कुल का नाम बताया था। उसकी की जानकारी पर मोबाइल लूट के दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्रतार करते हुए युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
