मुकेश वर्मा
हरिद्वार। साई बाबा मंदिर के दानपात्र से चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दानपात्र से चोरी की गई धनराशि बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वनीश शर्मा, साईं मंदिर सोसायटी रोड लक्सर, हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर शिकायत की गई कि 10 नवम्बर 26 को साईं बाबा मंदिर के दानपात्र से अज्ञात चोरों द्वारा करीब 10 से 12 हजार रुपये की धनराशि चोरी कर ली गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना पर बीती देर शाम साई बाबा मंदिर दानपात्र से चोरी मामले में तीन संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने अपना नाम खेमचंद उर्फ खेमा पुत्र देशराज, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, लोकेश पुत्र कंवरपाल, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार और कृष्णा उर्फ गोलू पुत्र जसवीर, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर बताते हुए साई मंदिर दानपात्र से चोरी करना स्वीकार किया। जिनके पास से पुलिस ने 4,850 रूपये की नगदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।



