उपचार के लिए भटकता मिला निरीक्षण के दौरान कांवड़िया
प्राथमिक उपचार के बाद कांवडियें को किया जीडी हॉस्पिटल रेफर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांवड स्वास्थ्य नोडल अधिकारी ने निरीक्षण दौरे के दौरान शंकराचार्य पर उपचार के लिए भटक रहे एक घायल कांवड़ियें को अपनी एम्बुलेंस से लेकर खुद बैरागी कैम्प स्थित चिकित्सा केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां पर उन्होंने घायल कांवड़िये का उपचार किया, लेकिन कांवड़िये की हाथ की नस कट जाने के कारण उसको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कांवड स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता अपनी टीम के साथ एम्बुलेंस से क्षेत्र के अस्थाई चिकित्सा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरे पर थे। इसी दौरान शंकराचार्य चौक के पर आयरिस पुल पर एक कांवड़िया हाथ में चोट लगने के कारण चिकित्सा केन्द्र की तलाश में भटकता देखा गया। जिसपर नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने मानवता दिखाते हुए एम्बुलेंस को रोकवा कर खुद घायल कांवड़िये के पास पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा हैं कि कांवड़िये के हाथ में खून काफी बह रहा था, जिसको खुद वह अपनी एम्बुलेंस से लेकर बैरांगी कैम्प स्थित चिकित्सा केन्द्र पहुंचे, जहां पर उन्होंने जब कांवड़िये का हाथ को चैक किया तो उसकी नस कटी हुई थी। जिसको नोडल अधिकारी ने खुद कांवड़िये को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल एम्बुलेंस से रेफर कर दिया। बताया जा रहा हैं कि घायल कांवड़ियें के साथ दो ओर कांवड़िये मौजूद थे और हरियाणा से गंगा जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। लेकिन कांवड़िया नस कटने की वजह को नहीं बता सका।
कांवड स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मेला क्षेत्र के अस्थाई चिकित्सा केन्द्रों के निरीक्षण दौरे पर थे कि उनको एक घायल कांवड़िया शंकराचार्य के पास भटकता मिला। जिसको वह अपने साथ बैंरागी कैम्प चिकित्सा केन्द्र ले जाकर उपचार किया, जिसके हाथ की नस कटी थी, लेकिन कांवड़िया नस कटने की वजह सही से नहीं बता पा रहा था, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद जीडी अस्पताल रेफर कर दिया।
