डीएम द्वारा जारी किये पास मानने से इंकार का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांवड मेले में स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाईजरों व अस्थाई चिकित्सा केन्द्रों पर तैनात चिकित्सकों को ड्यूटी पर जाने से पुलिस कर्मियों द्वारा रोका गया। आरोप हैं कि डीएम व एसडीएम द्वारा जारी पास को भी मानने से इंकार किया गया। जिसकी जानकारी चिकित्सकों व सुपरवाईजरों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गयी। बताया जा रहा हैं कि नोडल अधिकारी द्वारा यातायात एसपी से फोन कर स्वास्थ्य विभाग को ड्यूटी में हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया। जिनके अश्वासन के बाद स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की समस्याओं का समाधान हो सका।
कांवड मेले में तैनात सुपरवाईजर स्वरूप सिंह पोखरियाल ने बताया कि उनकी ड्यूटी मेला क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य विभाग के अस्थाई चिकित्सा केन्द्रों तक मेडिसन सप्लाई करानी की थी। रविवार की सुबह जब वह स्कूटी पर मेडिसन सप्लाई के लिए बड़े-बड़े बॉक्स लेकर हरकी पौड़ी स्थित चिकित्सा केन्द्र पर जा रहे थे तो उनको भीमगोड़ा बेरियर पर रोक दिया गया। जब तैनात पुलिस अधिकारियों को हरकी पौड़ी पर स्थित चिकित्सा केन्द्र पर मेडिसन सप्लाई के लिए जाने तथा डीएम द्वारा जारी किया गया पास दिखाया गया। आरोप हैं कि भीमगोड़ा बेरियर पर तैनात पुलिस अधिकारी ने डीएम द्वारा जारी किये गये पास को ही मानने से ही इंकार कर दिया। जिसकी जानकारी उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को दी गयी।
सुपरवाईजर स्वरूप सिंह पोखरियांल ने बताया कि इसी तरह रविवार की दोपहर चिकित्सक डॉ. अमीत कुमार बाइक से अपनी ड्यूटी के लिए चमगादड़ टापू स्थित चिकित्सा केन्द्र पर जा रहे थे तो उनको वीआईपी घाट के पास रोक दिया गया। उनको बाइक से चमगादड़ टापू पर स्थित चिकित्सा केन्द्र पर जारी पास दिखाने के बाद भी नहीं जाने दिया गया। चिकित्सक ने अपनी बाइक को वीआईपी घाट के पास पार्क कर पैदल ही चिकित्सा केन्द्र पर गये।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन ड्यूटी होती हैं, जिनको दो पहिया वाहन से जाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उनकी ड्यूटी मेला क्षेत्र के अलग-अलग चिकित्सा केन्द्रों पर सप्लाई की जिम्मेदारी थी और मेडिसन के बड़े-बड़े बॉक्स होते है। उनको लेकर कई किलोमीटर पैदल चलना सम्भव नहीं है। जब ऐसे वक्त मे जब चिकित्सा केन्द्रों में मेडिसन की अति आवश्यकता होती है।
कांवड स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कांवड मेले में स्वास्थ्य विभाग कर्मियो को उनके चिकित्सा केन्द्रों तक जाने और सुपरवाईजरों को मेडिसन सप्लाई करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए भविष्य में पड़ने मेला पूर्वो पर पुलिस आलाधिकारियों के समक्ष मामले को रखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को दो पाहिया वाहनों से ड्यूटी स्थलों व मेडिसन सप्लाई में छूट देने का अनुरोध् किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को रविवार को हुई दिक्कतों के सम्बंध् में कांवड मेला यातायात एसपी से मोइबल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने का अश्वासन देते हुए सहयोग किया।
