कुमाऊँ मंडल में भी कर्मचारियों की मांगों का नहीं हो रहा निस्तारण
मांगों को लेकर बेस चिकित्सालय हल्द्वानी के संघ भवन में हुई बैठक
कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में फाइल शासन में अटकी पड़ी
मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से कर्मचारी संघ ने मिलने का लिया निर्णय
मुकेश वर्मा
हल्द्वानी /हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ कुमाऊँ मंडल की एक बैठक बेस चिकित्सालय हल्द्वानी के संघ भवन में हुई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, पदाधिकारी, सदस्यों ने कर्मचारियों की पदोन्नति एवं पौष्टिक आहार भत्ता न दिए जाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों का शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों निर्णय लिया है।
प्रदेशाध्यक्ष दिनेश लखेडा, महामन्त्री सुनील अधिकारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, मंडल अध्यक्ष भूपाल शाह ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर अपनी कर्मचारियों की पीडा को अवगत कराते हुए उनकी न्याय उचित मांगों से अवगत कराया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में फाइल शासन में अटकी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के सभी संवर्गाे की पदोन्नति हो चुकी है लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से कई बार के समझौते के बाद भी आज तक किसी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। जिसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश हैं और कर्मचारियों की मांगों को लेकर कर्मचारी संघ गम्भीर हैं और मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में है। यदि कर्मचारी संघ मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर चलता हैं तो उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन, महानिदेशालय उत्तराखंड देहरादून पर होगा।
जिलाध्यक्ष नैनीताल गौरी शंकर, जिलामंत्री बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, जिला मंत्री भूपाल शाह, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र ताकुली रुद्रपुर, अल्मोड़ा के वरिष्ठ नेता रमेश मल्ल, सूंदर सिंह जीना, नचि बिष्ठ, चंपावत के उपाध्यक्ष राजीव कुमार शाखा हल्द्वानी के मंत्री जेसी बेलवाल, कोषध्यक्ष देवी दत्त बुडाकोटी ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारी संघ की मांग लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओटी सहायक में पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता और कोविड में कार्य करने पर प्रोहत्साहन भत्ता को लेकर है। यदि कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण शीघ्र नहीं होता तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।
कुमाऊं मंडल की बैठक में दिनेश लखेडा, सुनील अधिकारी, गिरीश पंत, जेसी बेलवाल, देवी दत्त बुडाकोटी, भूपेंद्र यादव, सतीश टम्टा, गौरी शंकर, बहादुर सिंह, राजीव कुमार, भूपाल शाह, दिवान कोरंगा, भूपेंद्र ताकुली, नचि बिष्ठ, रमेश मल्ल, चंदन आर्य, गंगा राम,सूंदर सिंह जीना, जीसी पंत आदि मौजूद रहे। इस दौरान जल्द ही मांगों को लेकर एक बैठक देहरादून में आयोजित की जाएगी, जिसके पश्चात आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
