सत्यापन ना करने पर 35 मकान मलिकों से वसूले 35 हजार
03 मकान मलिकों के खिलाफ हुई कोर्ट चालान की कार्रवाई
पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए निकाला फ्लैग मार्च
बैरागी कैम्प और जगजीतपुर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एसएसपी के निर्देश पर कनखल पुलिस ने बैरागी कैम्प और जगजीतपुर में डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन ना कराये जाने पर 35 मकान मलिकों के खिलाफ 1000-1000 हजार का जुर्माना करते हुए उनसे कुल 35 हजार की धनराशि वसूली गई। वहीं 03 मकान मलिकों के खिलाफ कोर्ट चालान किया गया है। जबकि बैरागी कैम्प क्षेत्र से 15 संदिग्धों पर दबोचते हुए उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाही की गई है। जबकि पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए मलिन बस्तियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
कनखल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसके तहत पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान के दौरान 35 मकान मलिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था। जिसको गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रत्येक मकान मालिक का 1000-1000 रूपये का जुर्माना करते हुए कुल 35 हजार की धनराशि वसूली गयी है। जबकि 03 मकान मलिकों पर कोर्ट चालान किया गया है। वहीं पुलिस ने बैरागी कैम्प से 15 लोगों को संदिग्धता के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
जिनमें संजय तोमर पुत्र श्यामसिंह तोमर निवासी मानपुर थाना बहमनपुर जिला मेरठ उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल, योगेश कुमार पुत्र दलीप सिंह ग्राम नरावली थाना स्योहारा बिजनौर उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल, मदन पुत्र बबलू सिंह निवासी ग्राम लोकादडी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल, अंकित पुत्र ब्रिजेश कुमार निवासी अडिंग थाना गोवर्धन जिला मथुरा उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल, रिकूं यादव पुत्र स्व0 राजकुमार यादव निवासी हाल बैरागी कैम्प कखनल, सोहित तोमर पुत्र गरीबा सिंह तोमर निवासी बरुखी थाना कोतवाली जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल, सुरेन्द्र पुत्र गरीबा निवासी उपरोक्त, मोहित कुमार पुत्र तेजपाल सिंह निवासी हल्दौर बिजनौर हाल बैरागी कैम्प कखनल, अनुज कुमार पुत्र महिपाल सिंह निवासी उपरोक्त, प्रविन्द्र सिंह पुत्र रोहित दास निवासी राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल, देवेन्द्र पुत्र जसपाल सिंह निवासी उपरोक्त, अमित कुमार पुत्र सौराज सिंह निवासी उपरोक्त, भूराज सिंह पुत्र बाबूराम निवासी चौदहपुर कला थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल, दिवाकर पुत्र शिशुपाल निवासी सगल मछारिया थाना चौडा कम्बो जिला संबल उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल और जागेश पुत्र अमरपाल निवासी सुल्तानगर थाना गजरौला जिला अमरोहा उ0प्र0 हाल बैरागी कैम्प कखनल शामिल है। जिनके खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है। साथ ही पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए मलिन बस्तियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
