मोदी जी ने देश की जनता को अपनी जुमलेबाजी में फंसायाः अनिल
मोदी सरकार ने घर का आम बजट बिगाड़ दियाः अंजू मिश्रा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आजादी के बाद कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की जुमलेबाजी को लेकर कांग्रेस की रीतियों नीतियों से आम जनता को अवगत कराने के लिए एक कार्यक्रम आर्य नगर ज्वालापुर में महापौर प्रतिनिधि पार्वती नेगी के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा व संचालन मनोज सैनी ने किया।

कार्यक्रम में महापौर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि नगर की जनता के स्वास्थ्य के लिए एक ही जिला अस्पताल चल रहा था, अब उनके कार्यकाल में दो अन्य अस्पताल उत्तरी हरिद्वार व जगजीतपुर में निर्माणाधीन हैं। जिस आशा और विश्वास के साथ हरिद्वार की महान जनता में उन्हें महापौर बनाया था वह उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास कर रहीं है। जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ही हरिद्वार नगर निगम को राष्ट्रपति ने पुरुस्कार से नवाजा है। इतना ही नहीं आगामी 5 जून को एक बार फिर से पुरुष्कृत किया जा रहा है। मेरे घर और दफ्तर के दरवाजे नगर की आम जनता के लिए 24 घण्टे खुले हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनिल भास्कर में कहा कि देश की हालत हर क्षेत्र में खराब है। मोदी जी देश कि जनता को अपनी जुमलेबाजी में पिछले 9 साल से फंसाते आ रहे है मगर अब जनता उनकी जुमलेबाजी से परेशान और हताश हो चुकी है। जिसका जवाब पहले हिमाचल फिर कर्नाटक की जनता ने दे दिया है।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती अंजू मिश्रा ने कहा की मोदी सरकार ने घर का आम बजट बिगाड़ दिया। देश की 80 करोड़ जनता को 5 किलो राशन देकर उनके साथ छल किया जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा दी गई मंहगाई व बेरोजगारी से देश की गरीब महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों के बंद होने से गरीब बच्चे प्राइवेट स्कूलों की महंगी शिक्षा के कारण शिक्षा से महरूम हो रहे हैं। देश में गरीबी बढ़ती जा रही है और चुनिंदा धन्नासेठों की कमाई बढ़ती जा रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नलिनी दीक्षित, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र, एस सी एस टी विभाग के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार, श्रीमती रचना शर्मा, बीना कपूर, कामरेड बी0 के0 सिंह, मनोज जाटव, त्रिपाल शर्मा, करीना, सुनीता, देवेश गौतम, देवकी, चंपा आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बिंदु शर्मा, श्रुति गुप्ता, अनिल कुमार, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र, महेंद्र मिस्त्री, ललिता, पूजा, सरस्वती, साधना, अनिता डारिया, सुनीता पाल, करीना पाल, रचिता मिस्त्री, सुशीला, मीना पांडेय, सोनम, समर्थ अग्रवाल, सरोजनी नेगी, सुरभि नेगी, रश्मि नेगी, दीपाली, निशा, राजा लक्ष्मी, विद्या, किरण, किरण गुप्ता, प्रभा, यश, प्रतिभा, रेखा, रूपा, रजनी, किरण गुप्ता, आरती गुप्ता, राजेश, बृजपाल, दीपा, बृजेश, बलजोरी, रीना, सोनू, अंजू कश्यप आदि महिलाएं उपस्थित रही।
