कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने की मामले की जांच शुरू
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक युवक की तहरीर पर दम्पति समेत तीन पर रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों हड़पने तथा पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आके सकलानी ने बताया कि रविश कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उसकी जान पहचान लक्ष्मी देवी और उसकी बेटी ज्योति यादव निवासीगण विकास कॉलोनी हरिद्वार से थी। आरोप हैं कि ज्योति यादव ने बताया कि उसके पति राकेश यादव निवासी बसंत कुंज नई दिल्ली सीबीआई में अधिकारी के पद पर तैनात है।
जिनकी काफी जान पहचान होने का दावा करते हुए कहा कि उसके भाई की रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोप हैं कि नौकरी दिलवाने के एवज में साढे नौ लाख रूपये की डिमांड की गयी थी। जिसकी बातों पर विश्वास करते हुए नौकरी के एवज में कई किश्तों में उनके द्वारा मांगी गयी रकम दी गयी।
आरोप हैं कि पिछले वर्ष राकेश यादव उसके भाई प्रशांत को नौकरी दिलाने के नाम पर जयपुर राजस्थान ले जाया गया। लेकिन वहां पर सही स्थिति को पता चला कि रेलवे में कोई भर्ती ही नहीं निकली है। उनको राकेश यादव पर शक होने पर उसकी छानबीन की गयी तो पता चला कि राकेश यादव सीबीआई में अधिकारी नहीं है। आरोप हैं कि जब उनके द्वारा दी गयी रकम वापस मांगी गयी, तो उसके साथ गाली गालौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दम्पति समेत तीन पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
