मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एएचटीयू हरिद्वार द्वारा कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में लगातार जन जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज भेल हरिद्वार में आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे 280 छात्र-छात्राओं व विद्यालय के प्रधानाचार्य परमपाल सिंह अध्यापकगणों गजेंद्र राठौर व अमित पवार व जिला विधिक प्राधिकरण जनपद हरिद्वार से सुमन व यशोदा सिंह का. मुकेश द्वारा मानव तस्करी का अर्थ ,कारण व इसकी रोकथाम हेतु बनाए गए विभिन्न अधिनियम व पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु दी जाने वाली योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया।
इसके साथ ही का. दीपक चंद द्वारा साइबर ट्रैफिकिंग,साइबर क्राइम ,साइबर फ्रॉड ,युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति इसके कारण व रोकथाम हेतु आम जन मानस के सहयोग व पुलिस द्वारा किय जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस प्रशासन द्वारा दी जाने वाली आपातकालीन सेवा हेतु टोल फ्री नंबर 112,साइबर क्राइम हेतु 1930,छात्र छात्राओं हेतु काउंसलिंग सहायता हेतु 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर,पुलिस ऐप के प्रयोग व एसओएस बटन के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। म.का. शशिबाला द्वारा गुड टच बेड टच नैतिक शिक्षा व ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।
गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं व अध्यापक गणों के मन मस्तिष्क के उठने वाली जिज्ञासा व विभिन्न प्रश्नों के सरल, प्रभाव शाली उदाहरण देकर उत्तर दिए गए। प्रधानाचार्य परमपाल सिंह, अध्यापक गजेंद्र राठौर, अमित पवार द्वारा एएचटीयू हरिद्वार द्वारा दी विभिन्न विषयों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी व रोचक भाषा शैली की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय व ऐसे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।
