मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिका से दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सों समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह के मुताबिक एक पीडित ने 11 मई को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि राहुल निवासी ग्राम दाबकी कला लक्सर हरिद्वार के द्वारा उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा आरोपी को दबोचने के लिए उसके सम्बंधित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो रहा था। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
