
पंचपुरी में आवारा कुत्तों से लोगों में खौफ, निगम की कार्यशैली पर लोगों में रोष
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर के मौहल्ला कस्साबान में आज सुबह ड्यूटी जा रही महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला के चिखने चिलाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर कुत्तों के झुंड से महिला को बचाया। बताया जा रहा हैं कि महिला को कुत्तों के कई जगह कटा हैं, जिसको उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गये। बताया जा रहा हैं कि अगर आसपास के लोग समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते तो कुछ भी हो सकता था। घटना को लेकर मौहल्लों के लोगों खौफ का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनगरी ज्वालापुर के मौहल्ला कस्साबान ज्वालापुर निवासी महिला नाजमा पत्नी स्व. तालिब हसन सुबह अकेली सिडकुल ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली। बताया जा रहा हैं कि जब महिला कुरेशियान मस्जिद वाली गली में पहुंची, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने महिला पर हमला बोल दिया। पूरी घटना मौहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। कुत्तों के झुंड से बचने केे लिए महिला ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों के झुंड ने महिला को भागने का मौका तक नहीं दिया। महिला के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और कुत्तों को भगाते हुए महिला को बचाया। बताया जा रहा हैं कि कुत्तों के झुंड ने महिला को कई जगह कटा गया है। जिसको उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। घटना को लेकर लोगों में खौफ का माहौल है।

बताते चले कि पंचपुरी में आवारा कुत्तों का खौफ कदर बढ चुका हैं कि सड़को, गलियों व मौहल्लों में लोग अब अकेले जाने से घबराने लगे है। आवारा कुत्ते कब उनका झपट पड़े और उनको शिकार बना ले कहा नहीं जा सकता। बताया जा रहा हैं कि कई बार लोगों द्वारा नगर निगम अधिकारियों से धुमते आवारा कुत्तों पर शिंकजा कंसने के सम्बंध में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद आवारा कुत्तों पर निगम की ओर से कोई रूचि नहीं दिखाई जा रही है। जिसको लेकर पंचपुरी के लोगों में निगम की कार्यशैली को लेकर भारी रोष है।