कई लोगों से अवैध सम्बंध की जानकारी भी सामने आयी
महिला की हत्या 19 जनवरी की देर रात हुई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महिला की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या 19 जनवरी की देर रात सिर पर तेज धारदार हथियार से होना पाया गया है। लेकिन अभी तक हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस डेढ दर्जन संदिग्ध् लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मगर हत्या की वजह व हत्यारें का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस एसओजी के साथ मिलकर हत्याकाण्ड का खुलासा करने में जुटी है। वहीं पुलिस को जांच के दौरान मृतका का चरित्र के सम्बंध में कई राज पता चले है। पुलिस हत्या को सुलझाने के लिए कई बिन्दुओं पर काम कर रही है। जिनमें मृतका के अवैध सम्बंध भी शामिल है। चर्चा हैं कि मृतका के कई लोगों से अवैध सम्बंध् थे। पुलिस सम्भावना वक्त कर रही हैं कि शायद महिला की मौत का कारण अवैध सम्बंध न हो। लेकिन पुलिस खुलकर कुछ बोलने से बच रही है। लेकिन हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने का दावा जरूर कर रही है। बताते चले कि ब्रहा्रपुरी हरिद्वार निवासी लक्ष्मी पत्नी डालचंद उम्र करीब 40 वर्ष की अज्ञात ने सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी 20 जनवरी की दोपहर को उस वक्त लगी, जब मृतका की बेटी व दामाद उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ हैं कि महिला की हत्या 19 जनवरी की देर रात करीब 1-2 बजे की बीच सिर पर तेज धारदार हथियार से हुई है। अब सवाल उठता हैं कि आखिर महिला की हत्या आखिर किस ने की होगी? इसी का जबाव तलाशने का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस अब तक करीब डेढ दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मगर उनसे भी पुलिस को हत्या के सम्बंध् में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। महिला की हत्या पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं, जिसकारण हत्या की गुत्थी को सुलझाने में दिक्कत आ रही है। बताया जा रहा हैं कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ चौकानें वाले तथ्य भी सामने आये है, जोकि मृतका के गलत चरित्र को अंकित कर रहे है। चर्चा तो यहां तक हैं कि मृतका के कई लोगों के साथ अवैध सम्बंध थे। पुलिस ने अपनी जांच के बिन्दुओं में मृतका के अवैध् सम्बंधों को शामिल कर इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ऐसे लोगों को तलाश रही हैं जिसका मृतका के यहां पर करीब-करीब रोजना आना जाना लगा रहता था। पुलिस ने अभी तक मृतका की बेटी व दामाद को भी क्लिन चीट नहीं दी है। जबकि कई चरणों में पुलिस बेटी व दामाद से हत्या के सम्बंध में पूछताछ कर चुकी है। मृतका के आसपास के लोग भी दबी जबांन से गलत चरित्र को लेकर चर्चा कर रहे है। फिलहाल पुलिस हत्या के सम्बंध् में ओर अधिक कुछ बोलने से कतरा रही है। लेकिन इतना जरूर दावा कर रही हैं कि शीघ्र ही हत्या की गुत्थी को सुलझा कर हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के अनुसार पुलिस हत्याकाण्ड मामले में अपनी जांच कर रही है। अब तक की गयी पूछताछ में भी कुछ निकल कर नहीं आ पा रहा है। घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा तक नहीं हैं, जिसकारण हत्या के खुलासे में दिक्कत आ रही है। मगर पुलिस कई एंगल पर अपनी जांच कर रही है। जिनमें मृतका का गलत चरित्र भी शमिल है। इस दिशा में भी पुलिस ऐसे लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं जोकि अक्सर महिला से मिलने आया करते थे और जिस रात हत्या हुई उस दिन कौन-कौन मिलने आया था। लेकिन जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
