अर्थदण्ड सहित एक माह तक फरियाद न सुनने पर लगाया प्रतिबंद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार के रोशनाबाद कलेक्टरेट परिसर में प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमें जिले के अधिकाश अधिकारी मौजूद रहते हैं और फरियादियों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया जाता है। जिसके चलते आज रेडी पटरी वाले लगभग 50 व्यक्ति डीएम दीपक रावत के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हुए थे कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उनको ना उजाडा जाए। डीएम दीपक रावत की निगाहें एक व्यक्ति पर पड़ी, जोकि परिसर में खुले में पेशाब कर रहा था। जिसका डीएम दीपक रावत ने एक माह तक फरियाद न सुनने का पफरमान सुना दिया साथ ही आर्थिक डन्ड भी लगाया। दरसल आज सुबह हरिद्वार के पन्त दीप क्षेत्र में रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाने वाले कुछ लोग जनता दरबार में अपनी दुकानों की समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। उनमें से एक हरिद्वार निवासी संजय कुमार कलेक्टर परिसर में खुले में पेशाब कर रहा था कि डीएम दीपक रावत ने संजय कुमार पर जमकर फटकार लगाई और दण्ड स्वरूप अर्थ दंड लगाया, क्यों कि संजय कुमार की आर्थिक स्थिति सही ना होने की वजह से संजय कुमार ने अपने साथियों से पैसे एकत्रित कर अर्थ दंड के रूप में जमा कराया।
