दो सोने की चेन, चांदी की पाजेब सहित अन्य समान बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने बीती शाम चैंकिग के दौरान बाइक सवार एक युवक को दबोच कर चेन स्नेचिंग का पर्दाफाश करते हुए आरोपी की निशानदेही से दो सोने की चेन, तीन जोड़ी चांदी की पजेब, सोने की लोग आदि बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के साथी की तलाश में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम बहादराबाद पुलिस भेल तिराहा पर चैंकिग अभियान में जुटी थी, इसी दौरान सलेमपुर पुल की ओर से तेज रफ्रतार से बिना नम्बर प्लेट के एक बाइक सवार आता नजर आया। जिसको पुलिस ने रूकने का सकेंत दिया, लेकिन पुलिस चैंकिग को देखकर वह बाइक को मोड कर भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने उसको पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुस्तकीपुर देवबंद सहारनपुर यूपी बताया है। पुलिस ने युवक के पास से एक सोने की चेन भी बरामद की है। युवक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह अपने साथी विशाल के साथ चलती बाइक से सोने की चेन तोड़ने तथा पर्स झपटने की वारदात करता है। जिसने कई वारदातों को अपने साथी के साथ अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से एक ओर सोने की चेन, तीन चांदी की पाजेब और सोने की एक लोग भी बरामद की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी के साथी विशाल की तलाश शुरू कर दी है।
