पार्षद सहित दोनों पक्षों की ओर से आठ घायल
दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास, मामला नहीं हुआ दर्ज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात गाड़ी को आगे-पीछे करने जैसे मामूली बात ने दो पक्षों में हुई कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप हैं कि पार्षद पक्ष के लोगों ने कार सवार चार युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना हैं कि कार सवार युवकों ने पार्षद पर हमला कर दिया। पार्षद को बचाने आये कुछ युवकों पर भी दूसरे पक्ष ने हमला बोलकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्रा में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों के समर्थक नगर कोतवाली पहुंचे। जिनमें पार्षद की ओर से मेयर पति अशोक कुमार सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल थे। जहां दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गयी है। लेकिन दोनों पक्षों के मौजिजों ने हस्तक्षेप से मामले को सुलझाने का अश्वासन देकर मुकदमा दर्ज न करने का अनुरोध् किया था। लेकिन दूसरे पक्ष के युवकों की ओर से दोपहर को दोबारा मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गयी है। जबकि पार्षद अपने उपचार के लिए देहरादून सीएमआई गये हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात रेलवे स्टेशन के सामने डोसा प्लाजा के बाहर किसी बात को लेकर श्रवणनाथ नगर क्षेत्र के पार्षद राजीव भार्गव और कार सवार युवकों का झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर सघंर्ष हुआ। आरोप हैं कि पार्षद राजीव भार्गव पक्ष ने कार सवार चार युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों की ओर से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा हैं कि उपचार के लिए पहुंचे, दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने होते नजर आये। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में घायलों में पार्षन पक्ष के लोगों में कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव, हरिओम भारद्वाज, दीपाकंन भारद्वाज, प्रदीप त्यागी और दूसरे पक्ष के घायलों में आकाश सचदेवा पुत्र दलजीत सिंह, गगनदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह, प्रभजोत सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह और अभिजीत सिंह पुत्र सतवेन्द्रर सिंह निवासी बिल्केश्वर काॅलोनी हरिद्वार घायल हो गये। घटना की सूचना लगते ही दोनों पक्षों के समर्थक नगर कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग करने लगे। पार्षद राजीव भार्गव पक्ष की ओर से मेयर पति अशोक शर्मा, पूर्व अमन गर्ग, पूर्व सभासद सुभाष चंद सहित कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों के मौजिजों की ओर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया और पुलिस से भी अनुरोध् किया गया कि वह दोनों पक्षों को बैठाकर मामले को सुलझा लेगें। मामले में कार्यवाही न की जाए। लेकिन सोमवार की दोपहर को दूसरे पक्ष के युवकों की ओर से पार्षद पक्ष के खिलाफ दोबारा तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गयी। तहरीर में आरोप लगाया हैं कि चित्रा सिनेमा की गली में वह कार लेकर घुसा तो वहां पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में आया और अपना परिचय पार्षद का देते हुए कार पीछे करने को कहा। लेकिन जाम होने के कारण वह अपनी कार पीछे नहीं हटा सका। जिसपर पार्षद बताने वाला व्यक्ति भड़क गया और गाली गलोच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। जिसपर वह घबरा कर अपनी दुकान की ओर जाने लगे। तभी रेलवे स्टेशन के सामने पार्षद ने अपने 25-30 साथियों के साथ राॅड व डण्डों से हमला कर घायल कर दिया। जब दूसरे पक्ष पार्षद राजीव भार्गव से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे मेयर पति अशोक शर्मा ने बताया कि उनको झगड़े की सूचना मिली थी, जिसकारण व शहर के नागरिक होने के नाते कोतवाली गये थे। चूंकि दोनों पक्ष शहर के थे और व्यापारी थे। इसलिए उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था। पार्षद राजीव भार्गव के हाथ की उंगली में फैक्चर हैं जोकि उपचार के लिए देहरादून सीएमआई गये हुए है। पूर्व पार्षद अमन गर्ग के अनुसार दोनों पक्षों में चित्रा सिनेमा की गली में गाडी आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन विवाद में पार्षद का कोई रोल नहीं था, वह तो वहां से गुजर रहे थे। जब उन्होंने दो पक्षों में विवाद देखा तो सामान्य नागरिक के तहत दोनों को समझाने का प्रयास किया था। जोकि वहीं निपट गया था लेकिन दोबारा रेलवे स्टेशन के बाहर डोसा प्लाजा के पास मारपीट हुई है। आरोप हैं कि विवाद निपटने के बाद गगनदीप ने जिस कार सवार युवक कनिष्क से विवाद हुआ था उसको फोन पर धमकाने लगा और मिलने को कहा। जिसपर उसने पार्षद जोकि डोसा प्लाजा में बैठे थे। उनको मामले की जानकारी दी। जिसपर कनिष्क ने फोन पर दूसरे पक्ष को वहीं बुला लिया। आरोप हैं कि वहां पहुंचकर दूसरे पक्ष के युवकों ने पार्षद राजीव भार्गव को देखकर उसपर हमला बोल दिया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन चंद सेमवाल के अनुसार एक पक्ष उनसे दोपहर को मिला और उन्होंने तहरीर देते हुए अपनी पीडा बतायी है। लेकिन उन्होंने मुकदमा दर्ज न करने की बात कहते हुए समझौते की बात कही है।
