डेढ वर्ष पूर्व लापता किशोरी अचानक घर पहुंची
आरोपी महिला को किया पुलिस ने गिरफ्रतार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। डेढ वर्ष पूर्व लापता हुई किशोरी ने अचानक घर पहुंचकर खुलासा करते हुए परिवार में होश उड़ा दिये। पीडिता के अनुसार उसकी सगी मौसी ने ही उसको 50 हजार में बेच दिया था। जहां से बच कर भाग निकली और घर पहुंची है। इस जानकारी पर पीडित परिवार ने नगर कोेतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता की शिकातय पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्रतार कर लिया है। और शेष लोगों की गिरफ्रतारी के प्रयास किये जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेढ वर्ष पूर्व भीमगोडा हरिद्वार क्षेत्रा से एक किशोर संदिग्ध् परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। जिसकी तलाश परिजन अपने स्तर पर करता रहा। मगर कोई सुराग नहीं मिलने पर थक हार कर परिवार चुप बैठ गया। परिवार अधिक गरीब होने के कारण वह बच्ची को आगे नहीं ढूढ सका और ना ही पुलिस में कोई शिकायत ही दर्ज करायी। अचानक 4 दिसम्बर को लापता किशोरी खुद घर पहुंच गयी। जिसको देखकर परिजन हक्के बक्के रह गये। किशोरी ने जो घटना परिजनों को बतायी उसको सुनकर परिजनों के होश उड़ गये। पीडिता ने बताया कि उसकी मौसी गुड्डी उसको अपने साथ हरियाणा ले गयी, जहां पर उसने उसको राजेश निवासी सोलदा हरियाणा की मदद से डासा हरियाणा निवासी मंजीत पुत्रा जिले सिंह नामक व्यक्ति को 50 हजार में बेच दिया। जिसने उसको घर में बंधक बना कर रखा हुआ था। किसी तरह वह बच कर भाग कर घर पहुंची है। पीडित परिवार ने पुलिस के पास पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए गुड्डी पत्नी गौरव निवासी वाल्मीकि बस्ती भीमगोडा हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीडित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्रतार कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन चन्द्र सेमवाल के अनुसार डेढ वर्ष पूर्व एक किशोरी अचानक लापता हो गयी थीं। जिसने अचानक घर पहुंचकर जानकारी दी कि उसको उसकी मौसी ने हरियाणा में 50 हजार में बेच दिया था। पीडित परिवार की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्रतार कर लिया है और शेष आरोपियों की गिरफ्रतारी के प्रयास किये जा रहे है। किशोरी का मेडिकल कराने की तैयारी की जा रही है।
