मां ले लगाया बच्चे को कुछ देने का आरोप
पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात ज्वालापुर में एक मासूम की संदिग्ध् हालत में मौत हो गयी। मृतक की मां ने अपने पति सहित सास-ससुर पर कुछ देने का आरोप लगाया है। मां की शिकायत ज्वालापुर पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चा दिव्याग था जोकि कुछ दिनों से बीमार था। लेकिन मां की शिकायत पर बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर थाने में सुबह एक महिला अपने भाई के साथ पहुंची और आरोप लगाया कि उसके पति सहित सास-ससुर ने उसके 8 साल के दिव्यांग बच्चे को कुछ दे दिया है। जिसकी मौत हो गयी है। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसआई भानु प्रताप सिंह के अनुसार मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उसका बच्चा दिव्यांग हैं और कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। बीती रात उसके पेट में अचानक दर्द हुआ और इसी दौरान कुछ समय बाद उसने दम तोड दिया। उसकी पत्नी 9 दिसम्बर को अपने मायके मुजफ्रफरनगर गयी थी। जिसको मामले की जानकारी दी गयी। जिसने अपने भाई के साथ पहुंचकर परिजनों को ही बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां के सदेंह पर बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के माता-पिता के बीच अनबन रहती है। जिसकारण महिला अपने पति से नाराज होेकर अपने मायके चली जाती है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से बच्चे की मौत के रहस्य से पर्दा उठ जायेगा। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह के अनुसार बीती रात एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गयी। जिसकी जानकारी लगते ही मृतक की मां मायके से ज्वालापुर पहुंची। जिसने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर बच्चे की मौत के लिए पति सहित सास-ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। जिसपर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
