मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के A/C कोच से लूट व चोरी की योजना बनाते अन्तर्राजिय सासी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपियों से ताला खोलने की मास्टर चाबी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम को मुखबिर की सूचना पर उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के A/C कोच में लूट वव चोरी की योजना बनाते अन्तर्राजिय सासी गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा हैं। जिनके पास से पुलिस ने अटैची खोलने की मास्टर चाबी बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सुल्तान पुत्र गुलाब सिंह, सुभाष पुत्र सोरन सिंह, पप्पू पुत्र सोरन और मुकेश पुत्र पिरथी सिंह निवासीगण जींद हरियाणा बताते हुये खुलासा किया कि उनका गिरोह विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जाने वाले यात्रियों को लूटने व उनका समान चोरी करने की वारदात को अंजाम देते है। पूर्व में भी उनका गिरोह कई वारदातो को अंजाम दे चुका हैं। जीआरपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मामला दर्ज कर, आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई हैं।
