करीब डेढ हजार मरीजों का कर चुके है उपचार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के मानसिक रोग से पीडित मरीजों को कही भटकने की आवश्यकता नहीं है। राजकीय मेला अस्पताल में अब मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो चुकी है। जोकि अब तक करीब डेढ हजार मरीजों का सफल उपचार कर चुके है। मनो चिकित्सक विशेषज्ञ डाॅ. राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि मानसिक रोग से पीडित लोगों को इधर-उधर भटकने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे मरीज जिनको अभी तक कोई लाभ नहीं मिला हैं और परेशान हैै। वह मरीज पूर्व में चल रहे उपचार से सम्बंधित समस्त पर्चे लेकर उनसे मिल सकते है। जिनका उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पागलपन, डिप्रेशन, मैनिया, मानसिक तनाव, दौरे पड़ना, सिरदर्द माइग्रैन, नींद नहीं आना और सैक्स से सम्बंधित मरीज मेला अस्पताल में पहुंचकर अपना उपचार करा सकते है। मेला अस्पताल में अब तक करीब डेढ हजार मरीजों ने यहां पहुंचकर लाभ प्राप्त किया है। डाॅ. राजीव ने बताया कि गरीब लोग पागलपन व मानसिक रोग आदि से पीडित हैं और वह अपना उपचार कराने में असमर्थ है। ऐसे मरीज राजकीय मेला अस्पताल में पहुंचकर अपना उपचार करा सकते है।
