मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लोक निर्माण विभाग टीम को उस वक़्त व्यापारियो के गुस्से का सामना करना पड़ा , जब टीम हिमालय डीपो के पास निशान लगाने पहुंची तो उनको घेर लिया तथा निशान नहीं लगाने दिए। बताया जा रहा हैं कि समाजसेवी डॉक्टर विजय वर्मा ने व्यापारियों के साथ लोक निर्माण विभाग की टीम से तर्क् वितर्क किया। जिसमें उन्होंने कहा कि जो विभाग की टीम नक्शा लेकर चल रही है, वह प्रमाणित नहीं है तथा निशानदेही का पैमाना भी ठीक नहीं है। विजय वर्मा ने आरोप लगाया भेदभाव पूर्ण तरीके से निशानदेही कर रही है, जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोक निर्माण विभाग की टीम को व्यापारियों के विरोध के चलते निशानदेही छोड़ कर जाना पड़ा, उसके बाद व्यापारियों ने इकट्ठा होकर नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा से मुलाकात कर pwd द्वारा भेदभाव पूर्ण तरीके स निशान लगाने का आरोप लगाते हुए ढंग से सही निशानदेही कराने की मांग की तथा व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने में समय दिये जाने का अनुरोध किया। नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा समस्त बाजारों में जब अतिक्रमण हटाया जाएगा तो साथ में व्यापारी प्रतिनिधि रखा जाएगा साथ ही कहा कि न्यायालय के आदेश को सभी को सम्मान करना चाहिए। व्यापारी नेताओं में से मिलने वाले सुरेश गुलाटी, संजीव नय्यर, राजकुमार गुप्ता, आशू शर्मा आदि थे।
