आंखों में संक्रमण से चलते उपचार के लिए किया रेफर
वर्ष 2019 में हरिद्वार घुसवार पुलिस की बनी थी अंग
हरिद्वार घुड़सवार पुलिस के लिए सोनी की मौत अपूर्णीयक्षति
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस का अंग बनी घोडी सोनी ने गुरु अंगद वेटरनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब में बुधवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घोड़ी सोनी की मौत को हरिद्वार घुड़सवार पुलिस के लिए अपूर्णीयक्षति बताया जा रहा है। बताया जा रहा हैं कि घोड़ी सोनी वर्ष 2019 में हरिद्वार घुड़सवार पुलिस का अंग बनी थी। जोकि पिछले कुछ समय से आंखों में संक्रमण के चलते अस्वास्थ्य चल रही थी, जिसको उपचार के लिए हॉयर सेंटर पंजाब रेफर किया गया था।
एसएसपी पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि वर्ष 2019 में 3 वर्ष 6 माह की उम्र में हरिद्वारपुलिस का अंग बनकर घुड़सवार पुलिस लाइन जनपद हरिद्वार में तैनात घोड़ी सोनी ने उपचार के दौरान आज सुबह पंजाब में दम तोड़ दिया। घोड़ी सोनी विगत कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। सोनी का उपचार कर रहे पशु चिकित्सक द्वारा उसकी मृत्यु की पुष्टि की गई है। घोड़ी सोनी को एक लाख में क्रय किया गया था। जोकि पिछले कुछ समय से आंखों में संक्रमण चलते बीमार चल रही थी।
उन्होंने बताया कि जिसको 03 जून 23 को उपचार के लिए हायर सेंटर गुरु अंगद वेटरनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब रेफर किया गया था। कॉन्स्टेबल एमपी नारायण सिंह द्वारा उपनिरीक्षक माउंटेड पुलिस विक्रम सिंह को दूरभाष से अवगत कराया गया कि दौराने उपचार घोड़ी सोनी ने दम तोड़ दिया। दिवंगत घोड़ी का नियमानुसार अन्तिम संस्कार लुधियाना में ही कर दिया गया है। घोड़ी सोनी की मौत को हरिद्वार घुड़सवार पुलिस के लिए अपूर्णीयक्षति है।
