गिरोह के 06 सदस्य गिरफ्तार, 04 महिलाएं समेत 06 अभी भी फरार
फाईनेंस कम्पनी की आड़ में फर्जी दस्तावेजों पर लेते थे लोन
दौड़ते दो पहिया वाहनों पर चौपहिया वाहनों की बनाते थे फर्जी आरसी
शाकुम्बरी व मिडास के नाम पर कई बैंकों में खुलवाए गए थे फर्जी खात
बैंककर्मी की मिलीभगत से वाहन लोन बिना वेरिफिकेशन के करवाते थेे
कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, सरकारी विभागों की मोहरे, लाखों की नगदी आदि बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। फाईनेंस कम्पनी की आड़ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अल्मोडा अर्बन को-आपरेटिव बैंक से चौपहिया वाहनों पर लोन के नाम पर 78 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस टीम ने फर्जी आरसी बनाने के इस्तेमाल मोनीटर, सीपीयू, प्रिन्टर, फर्जी कोटेशन, विभिन्न सरकारी विभागों की मोहरें, 193 फर्जी आरसी बनाने के ब्लैक कार्ड, विभिन्न बैंकों की 05 चैकबुक और सवा लाख से अधिक की नगदी आदि बरामद की है।
जबकि ठगी मामले में 06 लोग अभी फरार हैं जिनमें 04 महिलाएं शामिल है। पुलिस ने दबोचे गये गिरोह के 06 सदस्यों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है। जिसका खुलासा एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने कोतवाली ज्वालापुर में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को कटहरा बाजार स्थित अल्मोडा अर्बन को-आपरेटिव बैंक के प्रबन्धक हरिदत्त भट्ट पुत्र गोविन्द बल्लभ भट्ट ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उनकी शाखा से 12 लोगों द्वारा चौपहिया वाहनों के नाम पर फर्जी दस्तावेज लगाकर धोखाधड़ी कर 78 लाख का लोन लेकर हडप लिये। जिसका खुलासा बैंक ऋण अधिकारी के लोन के दस्तावेज चैक करने पर हुआ। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करते हुए फर्जी दस्तावेजों के साहरे बैंक से लोन लेकर ठगी करने वाले गिरोह के 06 सदस्यों आकाश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी जमालपुर कला कनखल हरिद्वार, साकार गर्ग पुत्र सुनील गर्ग निवासी म0नं0 337 विकास कालोनी कोतवाली नगर हरिद्वार, जाग्रत गर्ग पुत्र प्रत्युष मणी निवासी म0नं0 694 माडल कालोनी रानीपुर मोड हरिद्वार, गुलाब सिंह पुत्र चेतराम निवासी इब्राहिमपुर मोसाहिब कला थाना भगवानपुर हरिद्वार, दिलनवाज पुत्र जफर निवासी मौ0 पांवधोई रामरहीम कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार और कुनाल कोरी पुत्र राजू कोरी निवासी निर्मला छावनी कोतवाली नगर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही से फर्जी आरसी बनाने के इस्तेमाल मोनीटर, सीपीयू, प्रिन्टर, फर्जी कोटेशन, विभिन्न सरकारी विभागों की मोहरें, 193 फर्जी आरसी बनाने के ब्लैक कार्ड, विभिन्न बैंकों की 05 चैकबुक और 1,25,500 की नगदी आदि बरामद की। गिरोह के सदस्यों द्वारा एचडीएफसी, पीएनबी, यस बैंक और पंजाब सिंघ बैंक में अपना फर्जी खाता शाकुम्बरी आटोमोबाइल, मिडास आटोमोबाईल फर्म के नाम से खुलावाया गया। इसके बाद गैंग सदस्य तजीम, आकाश, साकार गर्ग, जाग्रत गर्ग द्वारा मिलकर कुमार फाईनेंस कम्पनी नाम से रानीपुर मोड पर एक शाखा खोली हुई थी। उनके द्वारा फाईनेंस कम्पनी की आड़ में गिरोह के अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक में वाहन लोन के लिये एप्लाई किया गया।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी साकार गर्ग की जान पहचान अल्मोडा को-ओपरेटिव बैंक में होने के कारण बैंककर्मी से मिलकर फर्जी कोटेशन के आधार पर वाहन लोन बिना वेरिफिकेशन के करवाते थे तथा पैसा अपने-अपने फर्जी एकाउण्टो में डलवाकर पैसों को आपस में बांट लेते थे। इस ठगी के लिए बकायदा फाईनेंस कम्पनी के ऑफिस में फर्जी आरसी व इन्श्योरेंस तैयार कर एवं कार की फोटो बनाकर बैंक में जमा करते थे तथा किसी को शक न हो इसलिये लोन की कुछ किस्ते बैंक में जमा करते थे। बैक में जमा करवायी गयी सभी आर.सी. दो पहिया वाहनों के नाम पर दर्ज हैं। इन लोगों द्वारा चलते हुये वाहनों से नम्बर देखकर उसी नम्बर की फर्जी आरसी तैयार की जाती थी।
उन्हांेने बताया कि गिरोहो द्वारा अन्य काफी बैकों में वाहन लोन के नाम पर फर्जी फाईले भी दाखिल की गयी है। जिनके सम्बन्ध में टीम जांच कर रही है। गिरोह अब तक इस ठगी के खेल से अल्मोड़ा अर्बन कोपरेटीव बैकं को करीब 78 लाख की चपत लगा चुका है। इस धोखाधडी के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंको से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। ठगी के इस खेल में शामिल 04 महिलाए समेत 06 लोग राव अजीम पुत्र राव अच्छन निवासी मौ0 घोसियान ज्वालापुर हरिद्वार किरन पत्नी मेघराज निवासी दक्ष एन्कलेब रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार, शशांक राजोरा पुत्र राजकुमार निवासी शुभम विहार ज्वालापुर हरिद्वार, आरती पत्नी राजू यादव निवासी ईदगाह रोड सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार, मानसी अग्रवाल पुत्री नवनीत अग्रवाल निवासी कुडकावाला मारखम हरिद्वार और अंकुल देवी पत्नी कृष्णपाल निवासी गली नं 1 निकट शिव मन्दिर दौलतपुर बहादराबाद फरार है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी मेें जुटी है। जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करने वाली टीम सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, एसएसआई सन्तोष सेमवाल, उपनिरीक्षक नरेश गंगवार, उपनिरीक्षक शमशेर अली, उपनिरीक्षक महिपाल सैनी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, अ0उ0नि पुष्कर सिंह चौहान, हेडकांस्टेबल धर्मवीर सिंह, संदीप, सुनील, बृजमोहन, भाग सिंह, ताजवर सिंह, अनिल बिष्ट, विरेन्द्र कुटियाल और सुखदेव सिंह मौजूद रहे।
