तरबूज बेचने के लिए घर से निकला तभी हुआ हादसा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रिकवरी वैन ने शनिवार को ज्वालापुर के पांवधोई मौहल्ले में एक रेहड़े चालक को टक्कर मार दी। घटना में रेहडे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि रेहड़ा चालक रेहडे पर तरबूज बेच रहा था, तभी हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के मौहल्ला पांवधोई में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब रिकवरी वैन ने रेहडे पर तरबूज बेच रहे, शख्स को टक्कर मार दी। घटना में रेहडे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। जिसको उपचार के लिए भूमानंद हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान जाफिर पुत्र महमूद उम्र 50 वर्ष निवासी मौहल्ला पांवधोई ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि रिकवरी वैन की टक्कर से रेहडे चालक की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के सम्बंध् में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिकवरी वैन चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
