रानीपुर क्षेत्र में सम्प्रदाय सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास
पीडित ने कराया कोतवाली रानीपुर में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सम्प्रदाय सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से फेसबुक पर दूसरे सम्प्रदाय के युवक के नाम से पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। पीडित ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि दलीप कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम गढ रानीपुर हरिद्वार ने गुरूवार को तहरीर देकर शिकायत की है। तहरीर में लिखा हैं कि क्षेत्र में सम्प्रदाय सौहार्द बिगाडने की नीयत से महारूफ सलमानी पुत्र महबूब निवासी ग्राम मीरापुर रानीपुर हरिद्वार ने 28 अप्रैल की शाम को फेसबुक पर उसके नाम पर एक पोस्ट डाली गयी है। जिसमें लिखा हैं कि ग्राम गढ में इंतजार प्रोपट्री डीलर के सामने एक मजार सरकारी भूमि पर बना है, जिसको हटाया जाये।
इस पोस्ट के नीचे उसका नाम लिखा गया है। जब इस पोस्ट के सम्बंध् में महारूफ सलमानी से अपनी आपत्ति दर्ज करायी गयी। आरोप हैं कि महारूफ सलमानी ने उसको धमकाया कि मेरे साथ फालतू बात मत कर, नहीं तो जान से मार दूंगा। पीडित ने तहरीर में लिखा हैं कि महारूफ सलमानी की मंशा क्षेत्र में सम्प्रदाय सौहार्द बिगाड़ना है। जिसकारण इस प्रकार की पोस्ट डाली गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
