अशोक वर्मा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ उत्तराखंड ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास कैम्प कार्यालय पर मुलाकात कर अपनी मांगों के सम्बंध् में एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कई वर्षों से लंबित पदोन्नति लिपिक संवर्ग, लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओटी सहायक के पदों पर आईपीएचएस के मानकों के तहत 50 प्रतिशत पदों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के कर्मचारियों की पदोन्नति पशुपालन विभाग की भांति किया जाना, पौष्टिक आहार, भत्ता, एक माह का मानदेय, कोविड डयूटी में कार्य कर रहे सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों, संविदा, उपनल, ठेका कर्मियों को प्रोहत्साहन भत्ता दिया जाए, जो चिकित्सा अध्किारियों को दिया जा चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद भी छोटे कर्मचारियों को आज तक नही मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, महामन्त्री सुनील अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रसाद गोदियाल, नेलसन अरोड़ा ने सयुंक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ता की पफाइल शासन में अटकी हुई है। जबकि पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की पदोन्नति वेक्सीनेटर के पद पर हो चुकी है एक ही राज्य में दो मानक नही किये जा सकते है। राज्य में स्टापफ नर्सेस संवर्ग को पौष्टिक आहार भत्ता दिया जा रहा है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मी सबसे ज्यादा रोगियों के संपर्क में रहता है, लेकिन चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को आज तक पौष्टिक आहार भत्ता नहीं दिया गया है, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों द्वितीय शनिवार, रविवार के बदले में एक माह का मानदेय दिया जाता है जबकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की छुट्टी राष्ट्रीय अवकाशों, होली, दीवाली, में भी नहीं होती है, लेकिन हमारी मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा हैै। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से जल्द से जल्द पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता व अन्य मांगों पर कार्यवाही करने की अपील की।
गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष नागेश नोडियाल, मुकेश सिंह, उपशाखा अध्यक्ष ऋषिकुल छत्रपाल सिंह, गुरुकुल उपशाखा के मंत्री आशुतोष गैरोला, कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी अधिकारियों और मेडिकल काॅलेज के कर्मचारियों को कोविड प्रोत्साहन भत्ता आयुर्वेद और ऐलोपैथिक, होमियोपैथी के कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता नही दिया गया, जोकि मुख्यमंत्री जी के आदेश के बाद भी न दिया जाना नाइंसाफी है। ज्ञापन देने वालों में गुरुप्रसाद गोदियाल, राजेन्द्र रावत, नागेश नोडियाल, मुकेश सिंह, सुनील अधिकारी, नेलसन अरोड़ा, छत्रपाल सिंह, आशुतोष गैरोला, शिवनारायण सिंह, नितिन, अजय कुमार, विनोद कुमार, दिनेश लखेडा उपस्थित रहे।
