आरोपियों ने वाहनों को अलग-अलग क्षेत्रों से किये चोरी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दो पहिया वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कनखल पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से ठिकाने लगाने के लिए ले जाते चेारी की तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों ने वाहनों को कनखल, ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया हें। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि कनखल क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जगजीतपुर चौकी प्रभारी हमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने चोरी की वारदात स्थलो के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस दो पहिया वाहन चोरों की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान शनिवार की रात को पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो पहिया वाहन चोरी करने वाले तीन संदिग्ध जिया पोता तिराहे पर देखे गये है जिनके पास कुछ दो पहिया वाहन भी हैं, जोकि किसी के पहुंचने का इंतजार कर रहे है।
सूचना पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाये गठित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेर घोट कर तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। जिनके पास से तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की। आरोपियों ने दो पहिया वाहन चोरी के होने की जानकारी देते हुए खुलासा किया कि वह छोटा हाथी वाहन के पहुंचने की प्रतिक्षा कर रहे थे। जिसमें वाहनों को लोड कर बेचने के लिए मुजफ्रफरनगर ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस आरोपियों समेत दो पहिया वाहनों को लेकर जगजीतपुर चौकी पहुंची।
जहां पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम योगी धीमान पुत्र शिव कुमार धीमान निवासी गायत्री बिहार जमालपुर कनखल, दीपक पुत्र मेघराज निवासी जमालपुर कला कनखल और विवेक पुत्र मेहर चंद निवासी सीतापुर ज्वालापुर बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंने दो पहिया वाहनों को कनखल और ज्वालापुर क्षेत्रों से चोरी किये है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
