जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के समान्य स्त्री रोग का होगा उपचार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला महिला अस्पताल में 01 सितम्बर से गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा नहीं मिल सकेगी। गर्भवती महिला को प्रसव की सुविधा जिला महिला अस्पताल के बंगल में तैयार नये हॉस्पिटल एनपीपीएल यानि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिचर्या इकाई में प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा जिला महिला अस्पताल की तर्ज पर ही निःशुल्क प्रदान की जाएगी। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता द्वारा एनपीपीएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा को गर्भवती महिलाओं को सुविधाजनक प्रसव की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गये है। साथ ही स्पष्ट किया गया हैं कि किसी भी गर्भवती महिला को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाये।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में जिला महिला अस्पताल और बंगल में स्थापित नये एनपीपीएल हॉस्पिटल होने के कारण भ्रम की स्थिति देखी जा रही थी। जिसको देखते हुए निर्णय लिया गया हैं कि 01 सितम्बर 26 से गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा जिला महिला अस्पताल में देने के बजाय अब जिला महिला अस्पताल के बंगल में बने नये एनपीपीएल हॉस्पिटल में प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन जिला महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती रहेगी, जोकि महिलाओं में समान्य स्त्री रोग से समस्याओं का उपचार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गर्भवती महिलाओं को जो सुविधा जिला अस्पताल में प्रसव को लेकर निःशुल्क उपलब्ध हो रही थी, वहीं सुविधा नये बने एनपीपीएल हॉस्पिटल में भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
एनपीपीएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि एनपीपीएल हॉस्पिटल पिछले करीब 5-6 माह से गर्भवती महिलाओं के प्रसव की सुविधा प्रदान करता आ रहा है। हॉस्पिटल कीं नवजात शिशु इकाई हाईटेक्निक मशीनों से सुसज्जित है। इस हॉस्पिटल में तैनात छः गायनेकोलॉजिस्ट प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भधारण और प्रसव से जुडी समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। एनपीपीएल हॉस्पिटल एक मल्टी स्पेशलिस्ट 200 बेड वाला हॉस्पिटल है। जिसमें गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए एडवांस लैब, वेंटिलेटर मशीन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और 24 घंटे की इमरजेंसी व आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं को शहर से बाहर या फिर इधर से उधर भटकने की जरूरत नहीं है। गर्भवती महिलाओं को सुविधाजनक प्रसव की सभी सुविधा और स्पेशलिस्ट स़्त्री रोग विषेषज्ञ महिला चिकित्सक द्वारा एनपीपीएल हॉस्पिटल में दी जा रही है।
