♦घुडसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिश हालत खडी स्कार्पियों कार बरामद
♦बजरंग दल ने तहरीर देकर प्रकरण के दोषी को सख्त सजा दिलाने की गई मांग
♦प्रकरण में कोताही बरतने पर पुलिस को भी चेताया, गायों की मौत पर चुप नहीं बैठेगा बजरंग दल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र स्थित बैंरागी कैम्प में एक समाजसेवी पर तडके अपनी स्कार्पियो कार से सडक पर बैठी तीन गायों को कुचलने का आरोप है। बताया जा रहा हैं कि घटना में तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद स्कार्पियों सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सूचना पर गायों को कुचलने वाली स्कार्पियों कार को घुसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिस हालत में बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक कार चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने अपनी ओर से स्कार्पियो कार चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कनखल निरीक्षक देवेन्द्र रावत के मुताबिक तडके करीब साढे चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि ओम पुल की ओर से बैरांगी कैम्प को जाने वाले मार्ग एक स्कार्पियों कार ने सडक पर बैठी तीन गायों को कुचल दिया है। सूचना पर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह हमराही हेंड कांस्टेबल राकेश राणा के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर तीनों गाये मृत हालत में पडी मिली। पुलिस के अनुसार आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ पर पता चला कि स्कार्पियों कार सवार ने गायों को कुचल कर घुससवार पुलिस लाईन की ओर फरार हो गया। पुलिस ने घुडसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिस हालत में खडी स्कार्पियों कार को बरामद कर लिया।
बताया कि जब उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह ने अपनी ई चालान मशीन से स्कार्पियों कार के स्वामी की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त वाहन करण शर्मा उर्फ करण पंडित निवासी सूद धर्मशाला जोधामल रोड कोतवाली नगर हरिद्वार के नाम पर है। जब पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना के सम्बंध में ओर जानकारी जुटाई तो घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने स्कार्पियों कार चलाने वाले का नाम करण पंडित बताया। उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह की ओर से कनखल थाने में गायों को कुचल देने व उनकी मौत हो जाने के आरोप में करण पंडित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गोसेवा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में वीडियों ग्राफी के बीच गायों को सम्मान के साथ दफना दिया।
बताया जा रहा हैं कि देर शाम को कुछ बजरंग दल से जुडे कार्यकर्त्ता कनखल थाने पहुंचे। जिन्होंने कनखल थाना निरीक्षक देवेन्द्र रावत को तहरीर देकर पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी व्यक्ति को कड़ी से कडी सजा दिलाने की मांग की है। बजरंग दल से जुडे कार्यकर्त्ता सोनू वर्मा ने कहा कि इस प्रकरण में यदि कोई भी दोषी हो, चाहे वह कितना भी पावर फूल क्यों ना हो, उसको बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही स्पष्ट किया कि अगर पुलिस इस प्रकरण में कोताही बरतती हैं तो बंजरग दल समेत गो रक्षा समिति आदि जितने भी संगठन हैं, वह चुप नहीं बैठेगे।
