अच्छा श्रोता होना, दूसरों की नजरों से दुनिया देखने का एक मौका देता हैः अरूण
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर
लीना बनौधा
हरिद्वार। आज के दौर में मीडिया राजनीतिक संभावनाओं को तराशने का सबसे सशक्त और सार्थक उपकरण बन गया है। यह आपके एक संदेश को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सीधे तौर पर लगभग 700 करोड़ लोगों तक पहुंचाता है। जिसका दूरगामी प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। ये बात अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा हरिद्वार में आयोजित युवा एवं छात्र इकाई के प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में प्रख्यात पत्राकार नीधीश त्यागी ने कही। स्थानीय निष्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में युवाओं की राजनीतिक पौध तैयार करने के लिए 5 सत्रों का आयोजन किया गया है।
प्रथम सत्र का विषय मीडिया एवं डिजीटल मीडिया प्रबंधन रखा गया था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में भारतीय मीडिया परिदृश्य काफी बदल गया है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति के साथ, डिजीटल मीडिया ने काफी तेजी से विस्तार किया है। तेजी से बढ़ते मीडिया परिदृश्य ने कुछ अंतर्निहित परिणामों और चुनौतियों को भी जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप राजनीति में अपना स्थान बनाना चाहते हैं तो मीडिया का आपके लिए ओर अधिक महत्व बढ़ जाता है। ये सच है कि भारतीय राजनीति बदल रही है और परिवर्तनों के इस दौर में लोगों के साथ जुडने के लिए मीडिया सबसे बेहतर साधन है।
दूसरे सत्र में कौशल विकास विशेषज्ञ अरूण सर्राफ ने अपने अनुभवों से युवाओं को श्रोता बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जितना जरूरी हमारा बोलना है, उतना ही जरूरी हमारा सुनना बनना है। यदि हम दूसरों की बात को सुनना पसंद नहीं करते तो ये हमारे व्यक्तित्व की संकीर्णता को प्रदर्शित करता है। अच्छा श्रोता होना आपको दूसरों की नजरों से दुनिया देखने का एक मौका देता है। यह आपकी समझ और सहानभूति की क्षमता को बढ़ाता है। यह आपको अपनी संवाद क्षमता को बढ़ा कर अपने संपर्कों को बढ़ाने में भी सहायता करता है।
सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि निश्चित तौर पर आज के दोनों सत्र समाज के युवाओं के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास के लिए अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। अग्रवाल वैश्य समाज अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी सोच के अंतर्गत ये प्रशिक्षण शिविर आयोजित रखा गया है। इस मौके पर उन्होंने दोनों वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल अम्बाला, वेदप्रकाश जैन गोहाना, मीडिया काॅर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन हरिओम मित्तल भाली, प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, युवा एवं छात्रा इकाई के प्रभारी विकास गर्ग, वरिष्ठ उपमहामंत्राी अमरनाथ गुप्ता, प्रदेश मंत्राी मुकेश बंसल, प्रवक्ता सुमित गर्ग हिंदूस्तानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष नवदीप बंसल, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं शिविर संचालक हिमांशु गोयल, छात्रा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दीपांशु बंसल, प्रेमचंद गर्ग रोहतक, बलराम गुप्ता दादरी, प्रवीण गर्ग पफरीदाबाद, रमेश अग्रवाल बल्लभगढ़, अशोक गर्ग कुरूक्षेत्रा, युवा महामंत्राी वेदप्रकाश गर्ग, रवि गर्ग बध्वानिया, छात्रा इकाई के प्रदेश महामंत्राी आकाश चाचाण, गौरव गोयल सहित प्रदेश के कोने-कोने से आए अनेक युवा उपस्थित रहें।
