शस्त्र लाईसेंस बनवाने के नाम पर मांगी थी धूस, सिडकुल में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शस्त्र लाईसेंस बनवाने वाले से एक शख्स ने जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिव अधिकारी के नाम पर 50 हजार धूस मांगने का मामला सामने आया है। मुख्य वैयक्तिव अधिकारी केे संज्ञान में मामला आने पर आरोपी के खिलाफ सिडकुल थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि शस्त्र लाईसेंस बनवाने वाले ने आरोपी की धूस मांगते हुए मोबाइल से वीडियों बनाकर मुख्य वैयक्तिव अधिकारी को भेजी गयी है। वीडियों को पुलिस को उपलबध कराया गया है।
सिडकुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिव अधिकारी सुदेश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि कमलेश कुमार शर्मा पुत्र सदाशिव शर्मा निवासी शारदा नगर ज्वालापुर हाल शिवलोक कॉलोनी भगत सिंह चौक रानीपुर हरिद्वार ने उनके नाम पर शस्त्र लाईसेंस बनवाने के लिए महक सिंह पुत्र परमानंद निवासी ग्राम बिन्दु खड़क झबरेडा हरिद्वार से 50 हजार की डिमांड की गयी है। जिसकी महक सिंह द्वारा अपने मोबाइल से वीडियों बनाई गयी है। महक सिंह द्वारा वीडियों को उनके मोबाइल नम्बर पर व्हाट्सएप की गयी है। जिसमे कमलेश कुमार शर्मा उनके नाम पर पैसे मांगते हुए सुना व देखा जा रहा है। वीडियों भी वैयक्तिव अधिकारी ने तहरीर के साथ पुलिस को उपलब्ध करायी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
