चोरी हुए ट्रक की कीमत करीब 35 लाख बताई जा रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। माईनिंग चेक पोस्ट से चोरी हुए 12 टायरा ट्रक को श्यामपुर पुलिस ने 48 घंटों के भीतर बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ट्रक की कीमत करीब 35 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराआंे में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि कोतवाली श्यामपुर में 24 अगस्त को माईनिंग चेक पोस्ट से एक 12 टायरा ट्रक चोरी होने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद चोरी हुए ट्रक की तलाश शुरू कर दी। इसी तलाश के दौरान पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र से दो संदिग्धांे को दबोच कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने 24 अगस्त को माईनिंग चेक पोस्ट से 12 टायरा ट्रक चोरी होने की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से गैण्डीखाता क्षेत्र के जंगल में स्थित गुर्जर बस्ती को जाने वाले मार्ग की झाड़ियों में छुपा कर रखे गये ट्रक को बरामद कर लिया।
उन्हांेने बताया कि आरोपियों ने ट्रक पहचान को छुपाने के लिए उसकी नम्बर प्लेट को निकाल दिया था। पुलिस नेे चेसिस एवं इंजन नम्बर के आधार पर चोरी हुए ट्रक की पहचान की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शहजाद परवेज पुत्र अमीनुद्दीन निवासी मोहल्ला मुगलुशाह थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर और हबीब खाँ पुत्र प्यारे खाँ, निवासी मोहल्ला किला, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराआंे मंे मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
