33 सीटों पर भाजपा, 19 पर काग्रेंस, 7 पर निर्देलीय और 1 पर बसपा काबिज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार नगर निकाय चुनाव के 60 वार्डो की मतगणना का काम बुधवार को पूरा कर लिया गया है। निकाय चुनाव के 60 वार्डो में 33 वार्डो पर भाजपा ने कब्जा किया हैं, जबकि 19 वार्डो पर काग्रेंस ने जीत हासिल की है। वहीं 7 निर्देलीयों ने बाजी मारी और एक वार्ड में बसपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बताते चले कि हरिद्वार नगर निगम चुनाव में मेयर व 60 पार्षदों के लिए चुनाव 18 नवम्बर को सम्पन्न हुए थे। जिनके मतगणना का काम मंगलवार की सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होकर बुधवार की सुबह तक जारी रहा। जिनमें वार्ड नम्बर 1 से भाजपा प्रत्याशी अनिल मिश्रा, वार्ड नम्बर 2 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता शर्मा, वार्ड नम्बर 3 से भाजपा प्रत्याशी अनिद्ध भाटी, वार्ड नम्बर 4 से काग्रेंस प्रत्याशी महावीर वशिष्ठ, वार्ड नम्बर 5 निर्देलीय प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ, वार्ड नम्बर 6 से काग्रेंस प्रत्याशी कैलाश भट्ट, वार्ड नम्बर 7 से भाजपा प्रत्याशी श्रुति खेवडिया, वार्ड नम्बर 8 से काग्रेंस प्रत्याशी मंजू गर्ग, वार्ड नम्बर 9 से काग्रेंस प्रत्याशी राम किशन कोरी, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा प्रत्याशी विनित जौली, वार्ड नम्बर 11 काग्रेंस प्रत्याशी राजीव भार्गव, वार्ड नम्बर 12 से काग्रेंस प्रत्याशी विकास कुमार, वार्ड नम्बर 13 से भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल, वार्ड नम्बर 14 से भाजपा प्रत्याशी ललित रावत, वार्ड नम्बर 15 से भाजपा प्रत्याशी विवेक उनियाल, वार्ड नम्बर 16 से निर्देलीय प्रत्याशी निशा नोडियाल, वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी विमला देवी, वार्ड नम्बर 18 से काग्रेंस प्रत्याशी आशा सरस्वत, वार्ड नम्बर 19 से भाजपा प्रत्याशी मोनिका सैनी और वार्ड नम्बर 20 से भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा, वार्ड नम्बर 21 से भाजपा की प्रत्याशी पिकी, वार्ड नम्बर 22 से भाजपा प्रत्याशी सपना शर्मा, वार्ड नम्बर 23 से भाजपा की प्रत्याशी रेणू अरोड़ा, वार्ड नम्बर 24 से भाजपा प्रत्याशी परमिंदर गिल, वार्ड नम्बर 25 से भाजपा प्रत्याशी एकता गुप्ता, वार्ड नम्बर 26 से भाजपा प्रत्याशी सुभम मंडोला, वार्ड नम्बर 27 से सुनील अग्रवाल, वार्ड नम्बर 28 भाजपा प्रत्याशी नितिन माना, वार्ड नम्बर 29 से भाजपा प्रत्याशी प्रशान्त सैनी, वार्ड नम्बर 30 से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन अग्रवाल, वार्ड नम्बर 31 से भाजपा प्रत्याशी राधे कृष्ण, वार्ड नम्बर 32 से कांग्रेस प्रत्याशी अनुज सिंह, वार्ड नम्बर 33 से निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र कटारिया, वार्ड नम्बर 34 से बसपा प्रत्याशी नेपाल सिंह, वार्ड नम्बर 35 से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश, वार्ड नम्बर 36 से निर्दलीय प्रत्याशी इसराना, वार्ड नम्बर 37 से कांग्रेस प्रत्याशी मेहरबान, वार्ड नम्बर 38 से भाजपा प्रत्याशी अन्नु मेहता, वार्ड नम्बर 39 से भाजपा प्रत्याशी जाॅली प्रजापति, वार्ड नम्बर 40 कांग्रेस प्रत्याशी सोहेल कुरेशी, वार्ड नम्बर 41 से कांग्रेस प्रत्याशी इसरार अहमद, वार्ड नम्बर 42 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका बहादुर, वार्ड नम्बर 43 से निर्दलीय प्रत्याशी रियाज, वार्ड नम्बर 44 से काग्रेंस प्रत्याशी जपफर अब्बासी, वार्ड नम्बर 45 से भाजपा प्रत्याशी योगेंन्द्र सैनी, वार्ड नम्बर 46 से काग्रेंस प्रत्याशी सद्दीक गाडा, वार्ड नम्बर 47 से भाजपा प्रत्याशी कलावती नेगी, वार्ड नम्बर 48 से निर्देलीय प्रत्याशी ललिता चैहान, वार्ड नम्बर 49 से भाजपा प्रत्याशी बबीता, वार्ड नम्बर 50 से काग्रेंस प्रत्याशी नीलोफर अंसारी, वार्ड नम्बर 51 से कांग्रेस प्रत्याशी नसरीन अंसारी, वार्ड नम्बर 52 से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार, वार्ड नम्बर 53 से भाजपा प्रत्याशी हितेश, वार्ड नम्बर 54 से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र राणा, वार्ड नम्बर 55 से भाजपा प्रत्याशी विकास, वार्ड नम्बर 56 से काग्रेंस प्रत्याशी उदयवीर, वार्ड नम्बर 57 से भाजपा प्रत्याशी मनोज, वार्ड नम्बर 58 से भाजपा प्रत्याशी लोकेश पाल, वार्ड नम्बर 59 से भाजपा प्रत्याशी विनीत और वार्ड नम्बर 60 से निर्देलीय प्रत्याशी अर्जुन चौहान ने जीत हासिल की है।
