समाचार लिखे जाने तक बीस वार्डो के नजीते सामने आये
11 वार्डो पर भाजपा, 7 पर काग्रेंस और 2 पर निर्देलीय हुए काबिज
मतगणना देर रात तक जारी रहने की उम्मीद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव में हरिद्वार नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों में काग्रेंस की मेयर प्रत्याशी अनिता शर्मा भाजपा प्रत्याशी अन्नु कक्कड से बढत बनाये हुए है। जबकि अभी तक भाजपा के 11 पार्षदों ने जीत हासिल की है। जबकि काग्रेंस के 7 पार्षद ही जीत कर आये है। वहीं 2 निर्देलीयों ने भी जीत हासिल की है। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी थी। चुनाव चुनाव में जीते प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विजयी झुलुस निकाल कर खुली मनायी औैर मिठाईयां बांटी। वहीं दूसरी ओर जिन प्रत्याशियों के रिजल्ट नहीं आये थे, प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना स्थल के बाहर डेरा डाले हुए थे। मतगणना देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है। बताते चले कि हरिद्वार नगर निगम चुनाव में मेयर व 60 पार्षदों के लिए चुनाव 18 नवम्बर को सम्पन्न हुए थे। जिनके मतगणना का काम मंगलवार की सुबह 8 बजे से भल्ला काॅलेज में जारी हैं। देर शाम तक 20 वार्डो के नतीजे ही सामने आ पाये हैं। जिनमें वार्ड नम्बर 1 से भाजपा प्रत्याशी अनिल मिश्रा, वार्ड नम्बर 2 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता शर्मा, वार्ड नम्बर 3 से भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध भाटी, वार्ड नम्बर 4 से काग्रेंस प्रत्याशी महावीर वशिष्ठ, वार्ड नम्बर 5 निर्देलीय प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ, वार्ड नम्बर 6 से काग्रेंस प्रत्याशी कैलाश भट्ट, वार्ड नम्बर 7 से भाजपा प्रत्याशी श्रुति खेवडिया, वार्ड नम्बर 8 से काग्रेंस प्रत्याशी मंजू गर्ग, वार्ड नम्बर 9 से काग्रेंस प्रत्याशी राम किशन कोरी, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा प्रत्याशी विनित जौली, वार्ड नम्बर 11 काग्रेंस प्रत्याशी राजीव भार्गव, वार्ड नम्बर 12 से काग्रेंस प्रत्याशी विकास कुमार, वार्ड नम्बर 13 से भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल, वार्ड नम्बर 14 से भाजपा प्रत्याशी ललित रावत, वार्ड नम्बर 15 से भाजपा प्रत्याशी विवेक उनियाल, वार्ड नम्बर 16 से निर्देलीय प्रत्याशी निशा नोडियाल, वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी विमला देवी, वार्ड नम्बर 18 से काग्रेंस प्रत्याशी आशा सरस्वत, वार्ड नम्बर 19 से भाजपा प्रत्याशी मोनिका सैनी और वार्ड नम्बर 20 से भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा ने जीत हासिल की है। वहीं मेयर प्रत्याशियों में काग्रेंस की प्रत्याशी अनिता शर्मा भाजपा प्रत्याशी अन्नु कक्कड से आगे चल रही है। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी थी। निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में विजयी झुलुस निकाल कर खुशी जाहिर की और क्षेत्र की जनता का आभाार व्यक्त किया साथ ही मिठाईयां बांटी। जिन पार्षदों के नतीजे नहीं आये थे वह अपने-अपने समर्थकों के साथ मंतगणना स्थल पर ही डेरा डाले हुए थे। मतगणना देर रात तक जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
