अनिता को मिले 59,672 व अन्नु कक्कड को मिले 56,205 मत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मात देते हुए काग्रेंस प्रत्याशी अनिता शर्मा ने जीत हासिल की। काग्रेंस और भाजपा प्रत्याशियों में सीधी टक्कर थी। जिनके रूझानों की स्थिति ने नेताओं को इस कदर उलझाये रखा कि दोनों पार्टियों के नेता बैचेन रहे। भल्ला काॅलेज मैदान में चली रातभर मतगणना के दौरान बुधवार की सुबह काग्रेंस प्रत्याशी अनिता शर्मा के लिए सुखद भरी किरण बनकर उभरी। हरिद्वार नगर निगम की मेयर सीट पर कुल 1,30,042 मत पड़े।
जिसमें 7, 287 मत रद्द हो गये। मेयर सीट पर काग्रेंस प्रत्याशी अनिता शर्मा को कुल 59,672 मत पड़े। जबकि भाजपा प्रत्याशी अन्नु कक्कड को 56,205 मत मिले। काग्रेंस प्रत्याशी अनिता शर्मा ने 3,467 मतों से भाजपा प्रत्याशी अन्नु कक्कड को परास्त कर जीत हासिल की। वहीं मेयर सीट के लिए बसपा प्रत्याशी निर्मला देवी को 3,720 मत, आप प्रत्याशी हेमा भण्डारी को 1005 मत, उक्रांद प्रत्याशी सरिता पुरोहित को 528 मत, उक्रांद डेमोक्रेटिक प्रत्याशी को 220 मत मिले और निर्देलीय प्रत्याशी शीबा खान को 86 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
