वार्ड 11-9 में दोबारा गिनती को लेकर भाजपाईयों का रहा हंगामा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला भाजपा महामंत्री अपने गृह क्षेत्र की पार्षद सीट को भी नहीं बचा पाये। इस सीट पर दोबारा मतगणना को लेकर भाजपा प्रत्याशी सहित समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए काग्रेंसी नेताओं के साथ धक्का मुक्की की। लेकिन दोबारा मतगणना के बाद काग्रेंस प्रत्याशी को नुकसान होने की बजाय लाभ हो गया। उसको एक ओर अधिक मत प्राप्त हो गया। जिसके बाद भाजपाई नेताओं के चेहरे लट गये। बताते चले कि मतगणना के दौरान वार्ड नम्बर 11 जोकि जिला भाजपा महामंत्री विकास तिवारी का गृह क्षेत्र है। जहां से भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा और काग्रेंस प्रत्याशी राजीव भार्गव थे। जिनके बीच सीधी टक्कर थी। मतगणना के दौरान काग्रेंस प्रत्याशी राजीव भार्गव ने 32 मतों से जीत हासिल कर ली। जिसको भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा व भाजपाई पचा नहीं सकें। जिन्होंने दोबारा गिनती को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा हैं कि जब वहां मौजूद काग्रेंसी नेताओं ने उनको समझाने का प्रयास किया, तो उन्होेंने काग्रेंसी नेताओं के साथ धक्का मुक्की कर माहौल को गर्मा दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला। दोबारा गिनती की प्रक्रिया पूरी कर दोबारा गिनती शुरू की गयी, तो रिजल्ट फिर काग्रेंसी प्रत्याशी राजीव भार्गव के पक्ष में आया। इतना ही नहीं दोबारा गिनती में राजीव भार्गव को 33 मत प्राप्त हुए है, जोकि पूर्व की तुलना में एक वोट अधिक था। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी सहित भाजपाईयों के चेहरे लटक गये। इसी तरह वार्ड नम्बर 8 में भी काग्रेंस प्रत्याशी मंजू गर्ग की जीत के बाद दो बार भाजपाईयों ने हंगामा करते हुए दोबारा गिनती करायी। लेकिन उसके बाद भी काग्रेंस प्रत्याशी की जीत हुई।
