पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्रतार, पोक्सों में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मासूम के साथ रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। रानीपुर पुलिस ने पीडित परिवार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्रतार कर उसके खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत टिबड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां आयी करीब पांच वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गयी। जिसकी परिजनों ने तलाश शुरू की, इसी दौरान मासूम अपने रिश्तेदार पूरन के साथ जंगल की ओर से आती नजर आयी। जिससे पूछताछ करने पर मासूम ने उस वक्त तो कुछ नहीं बताया, लेकिन घर पहुंचकर मासूम ने उसके साथ हुए घिनौने काम की जानकारी परिजनों को दे दी। जिसपर परिजनों ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर मासूम के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पूरन के खिलाफ पोक्सों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को घर से गिरफ्रतार कर लिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी के अनुसाार टिबड़ी में एक मासूम परिजनों के साथ रिश्तेदार के यहां पर आयी थी। जहां पर उसके ही रिश्तेदार ने मासूम को बहला फुसला कर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। जिसकी शिकायत पीडिता के परिजनों द्वारा की गयी है। जिसके आधार पर आरोपी पूरन को गिरफ्रतार कर लिया गया है।
