


अशोक वर्मा/ हरीश संतवानी
हरिद्वार। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से आज शहीद पार्क में शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ललित नारायण मिश्र ने शाॅल औढा कर सम्मानित किया। स्वतंत्राता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन हरिद्वार की ओर से मुकेश त्यागी ने अपर जिलाधिकारी का माला पहनाकर स्वागत किया।



संगठन द्वारा अपर जिलाधिकारी से शहीद पार्क के उचित देखभाल की मांग की गयी। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया कि पार्क के उचित रख-रखाव हेतु जरूरी कार्यवाही की जाएगी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण, रघुनन्दन जी, सुभाष घई, श्याम सुन्दर सचदेवा, रविन्द्र शर्मा, शचिन्द्र गिरी, ललित चैहान, देशबंधु, अर्जुन राणा, विशाल, मुरली मनोहर, विकास सहित स्वतंत्रज्ञता संग्राम सेनानियों की पत्नियां एवं उत्तराधिकारी उपस्थित थे।
