


छात्रों व शिक्षकों ने निकाली शहर में प्रभात फेरी
डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
अशोक वर्मा/ हरीश संतवानी
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में 14 अगस्त की प्रातः विभिन्न वर्गों में बालक-बालिकाओं की क्रास कंटरी दौड़ का आयोजन किया गया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को जनपद में स्थित स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों उनके आश्रितों आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। हरकी पैड़ी पर आर्मी बैंड/सीआईएसएफ बैंड द्वारा देशभक्तिपूर्ण धुनों को बजाया गया।

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने अपने कार्यालय रोशनाबाद में प्रातः 9ः30 ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने नये भारत निर्माण का संकल्प स्वंय दोहाराया व सभी उपस्थित अधीनस्थों को नये भारत निर्माण का संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी की उपस्थिति में छात्रों ने देश के सम्मान में राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गा कर अपनी प्रस्तुती दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को व विभिन्न निजि संस्थाओं से आये प्रतिनिधियों कोे सम्बोधित करते हुए कहा आजाद देश में हम सबको अपनी बात कहने तथा किसी बात पर असहमती जताने का अधिकार है।

डीएम ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के जाने अनजाने सेनानियों के बलिदान से हम सबने आजादी को प्राप्त किया है। अब हमारे समय है कि इस आजादी को हमेशा बरकरार रखा जाये। इसके लिए हमें अपने पास से देने की आदत को विकसित करना चाहिएि। देश के सभी नागरिकों का जीवन स्तर एक समान नहीं है तो जिसके पास हमसे कम ज्ञान हैं उसको शिक्षित बनायें, जागरूक करे।

जिसके पास जीवनोपयाी साधन नहीं है लकिन हम में से कई के पास अतिरिक्त साधन है तो जरूरतमंद को वो साधन, सुविधा, उपकरण हम अतिरिक्त में से देने के आदत बनायें तो हमारे पास अनावश्यक नहीं होगा, और जरूरतमंद की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। हमें अग्रेजो के जमाने में अपनाये गये मिथकों से भी खुद को अब स्वतंत्र कर लेना चाहिए। बड़े, छोटे, उंचे नीचे के भेद को अपनी जीवन शैली से हटाकर सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस के 15 अगस्त पर विद्यालयी छात्रों व शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। सभी जिला स्तरीय कार्यालयध्यक्षों द्वारा अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया तथा जिला चिकित्सालय, टीबी अस्पताल, कुष्ठ आश्रमों में फल एवं मिष्ठान वितरण किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोक सेवकों तथा उत्कृष्ट कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रशस्ति पत्र पाने वाले लोक सेवकों में अपर जिलाधिकारी वित्त तथा राज्सव, ललित नारायण मिश्र,डा0 वीसी कर्नाटक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,इन्द्रपाल सिंह कुशवाह,मुख्य उद्यान अधिकारी,डा0 पुरूषोत्तम कुमार, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र धनोरी, प्रवेज हुसेन कम्प्यूटर प्रोग्रामर (संवीदा), अजय कुमार अधिशासी अभियन्ता, मदन सिंह रावत, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लक्सर,अजय कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी भगवानपुर, मुकुल चैधरी लक्सर डीपीओ,अनिल कुमार प्रर्वतन सिपाही, अश्वनी कुमार प्रर्वतन सिपाही,आदि 30 से अधिक कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
