


मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके द्वारा जनपद हरिद्वार के समस्त क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि ’’स्वतन्त्रता दिवस‘‘ के अवसर पर जनपद में विभिन्न स्कूल-कालेजों एंव अन्य संस्थानों पर ध्वजा रोहण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में बच्चे, युवा व स्त्री-पुरूष तथा विशिष्ट व अति विशिष्ट महानुभाव भाग लेते है।

जनपद में विभिन्न आयोजनो के अवसर पर विशिष्ट महानुभावो के आगमन की संभावना है। इस लिए अपने-अपने क्षेत्र में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के सम्बन्ध् में पूर्व में पूर्ण जानकारी कर ले तथा प्रत्येक कायक्रम स्थलों पर सुदृढ पुलिस प्रबन्ध् कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करे।

स्वतन्त्रता दिवस से पूर्व प्रतिदिन समय बदल-बदल कर अपने-अपने क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशनो, बस स्टैण्डो, होटल, ढाबो, लाॅजो सिनेमा घरों आदि स्थानों पर सघन चैकिंग करना सुनिश्चित करेगें तथा सन्दिग्ध् व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखेगें। विस्फोटक पदार्थ व अवैध् शस्त्रों की तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस चैक पोस्ट-बैरियर्स पर एक-एक उप निरीक्षक के नेतृत्व मे वाहनों की निरन्तर सघन चैकिंग की कार्यवाही सतर्कता पूर्वक सुनिश्चित की जाये।

इस चैकिंग के दौरान ट्रक, बस व अन्य वाहनो की विधिवत चैकिंग सन्दिग्ध् व्यक्तियों एवं अवैध् विस्फोटक सामग्री व शस्त्रों आदि की दृष्टि से की जायेगी। समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेगें कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जो समारोह आयोजित किये जा रहे है वहाॅ पर भीड़ की अनुमानित संख्या के अनुसार स्थान की उपलब्धता ठीक है या नही, तद्नुसार भीड़ का आकलन कर सुदृढ पुलिस प्रबन्ध् किया जाना सुनिश्चित करे।

आयोजकों से सम्पर्क करके विशिष्ट महानुभावों एवं जनसाधरण के प्रवेश के लिये अलग-अलग प्रवेश द्वार बना लिये जाये। यदि समारोह का स्थल बन्द भवन है तो उसमें से निकासी के मार्ग पूर्व से ही चिन्हित कर लिये जाये ताकि किसी प्रकार की समस्या आने पर किसी प्रकार की दुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षक अभिसूचना ईकाई हरिद्वार उक्त अवसर पर अपने स्टाफ को नियुक्त कर वर्तमान में बढती आतंकवादी गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुये अभिसूचनाओं का तत्परता से संकलन कराना सुनिश्चित कराये तथा विभिन्न समारोह के अवसर पर एण्टी सबोटाज चैकिंग तथा महानुभावों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपने स्टापफ की नियुक्ति करेगें।
