


मृतक जंगल से घास लेकर बेटी के साथ घर लौट रहा था
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बेटी के साथ साईकिल पर जंगल से घास काट कर ला रहे ग्रामीण को ट्रक ने कुचल दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि बेटी घायल हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्रतार कर लिया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण वीर सिंह पुत्र नवल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी गांव बहदरपुरजट पथरी हरिद्वार बीती देर शाम को जंगल से घास काट कर साईकिल पर घर ले जा रहा था। उस वक्त उसकी 8 साल की बेटी बंशी भी साथ थी। बताया जा रहा हैं कि ग्रामीण पैदल ही साईकिल लेकर चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उसको रौद दिया और बेटी घायल हो गयी। घटना से घबरा कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर ग्रामीण ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और बेटी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि ट्रक गांव का ही थी। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ट्रक चालक मोहम्मद ताकि पुत्र शेर मोहम्मद को गिरफ्रतार कर लिया। पथरी थाना एसओ दीपक कठैत के अनुसार घास लेकर घर लौट रहे साईकिल सवार ग्रामीण को गांव के ही ट्रक चालक ने पीछे से रौद दिया। घटना में ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्रतार कर लिया है।
