
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात ब्रहा्रपुरी क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बुलट व दो रिक्शाओं को किसी सिरफिरे ने आग लगा दी। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लेकिन आग लगाने वाले का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात ब्रहा्रपुरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब वहां पर एक बुलट व दो रिक्शा धू-धू कर चलने लगी। जिसकी जानकारी लगते ही लोगों घटना स्थल की ओर दौड़े और आग पर काबू पाया। घटना में बुलट व रिक्शा स्वामियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका। श्याम गुप्ता पुत्र गंगाराम गुप्ता निवासी ब्रहा्रपुरी हरिद्वार की ओर से नगर कोतवाली में तहरीर दी हैं कि अज्ञात ने घर के बाहर खड़ी बुलट को आग लगा दी। इसी तरह रिक्शा में आग लगाने के सम्बंध् में कल्लू पुत्र दशरथ निवासी शिव कुटिया ब्रहा्रपुरी की ओर से तहरीर दी गयी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी की शिनाख्त के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
