शहर में लापता व्यापारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। संदिग्ध् परिस्थितियों में लापता व्यापारी का पांच दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन व पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी है। व्यापारी के लापता होने के सम्बंध् में परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। लेकिन लापता हुए व्यापारी के सम्बंध में शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताते चले कि 18 दिसम्बर की शाम को व्यापारी विनोद खन्ना रोजाना की तरह बाजार से कलेक्शन के लिए निकले थे। लेकिन रात तक वापस ना लौटने पर परिजनों ने व्यापारी विनोद खन्ना के दोनों मोबाइलों पर सम्पर्क करने का प्रयास किया। जिनका मोबाइल स्वीच आफ बताने लगा, जिसकी जानकारी अन्य व्यापारियों को दी गयी। जिन्होंने अपने स्तर पर विनोद खन्ना की तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग न मिलने के कारण पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शहर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो लापता व्यापारी की अन्तिम लोकेशन चित्रा रेजिडेन्सी पर दिखाई दी। जिसपर पुलिस ने व्यापारी का फोटो लेकर आसपास के लोगों सहित होटल प्रबंधकों से सम्पर्क कर जानकारी हासिल करने की कौशिश की गयी। मगर उसके बावजूद भी व्यापारी के सम्बंध में कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने व्यापारी के लापता होने के सम्बंध में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं किसी अनहोनी को देखते हुए पथरी पावर हाउस तक भी व्यापारियों द्वारा अपनी तलाश जारी रखी। लेकिन उसके बावजूद भी व्यापारी का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अभी लापता व्यापारी के सम्बंध् में कुछ बोल से बच रही है।
