पुलिस ने किया दस दिन बाद हत्या का खुलासा
आरोपी पति, प्रेमिका सहित किशोर गिरफ्रतार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। प्रेमिका को पाने के लिए पति ने प्रेमिका व अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी को ही ठिकाने लगाते हुए शव को नहर में फैक दिया। पुलिस ने घटना का पर्दापफाश करते हुए पति व प्रेमिका को गिरफ्रतार कर लिया है। जिनकी निशानदेही से मृतका की शाल, चप्पल व टूटी हुई चुडिया बरामद की है। लेकिन मृतका का शव बरामद नहीं हुआ है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। घटना की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षका ममता बोहरा ने आज बहादराबाद थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बोंगला निवासी कृष्ण पाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री ऋतु 12 दिसंबर को घर से शाम से लापता है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर लापता महिला की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कृष्ण पाल की बेटी ऋतु की शादी सलेमपुर निवासी जाॅनी पुत्र बिजेंदर के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी, जांच में सामने आया की जाॅनी शादी नहीं करना चाहता था। क्योंकि उसका पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिजनों ने शादी करा दी, लेकिन उसके बावजूद भी जाॅनी अपनी प्रेमिका से मिलता रहा। नगर पुलिस अधीक्षका ने बताया कि जांच में पता चला कि 6 माह पूर्व ऋतु ने अपने पति जाॅनी और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने यह बात अपने ससुराल को बताया, जिसपर ससुरालियों ने जाॅनी को खरी खोटी सुनाते हुए उसे समझाया था। वही प्रेमिका के परिवारजनों को भी मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवती को मारापीटा भी गया था। लेकिन उसके बाद युवती ने अपने घर से अलग कमरा लेकर रहने लगी। वहीं शादी के डेढ़ साल बाद बच्चा ना होने का कारण ट्टतु अपने पति को डाॅक्टर के यहाँ जाने के लिए कहने लगी और उसे किसी पंडित के यहां भी ले जाने के लिए कहा था। जाॅनी अपनी प्रेमिका से अलग नहीं रह सकता था इसलिए जाॅनी ने अपनी प्रेमिका श्वेता के साथ मिलकर पत्नी ऋतु को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। जिसके तहत जाॅनी ऋतु को उसके इलाज कराने के बहाने उसके मायके में छोड़ आया और उससे कहा की मायके में रहकर उसका अच्छी तरह से इलाज हो सकेगा, ऋतु अपने मायके आ गयी। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर की सुबह जाॅनी अपने ससुराल आया और अपनी पत्नी को किसी पण्डित के यहा चलने की बात कहते हुए कहा कि भगत से बात हो गई है जोकि दवाई सुनसान जगह पर नहर किनारे देगा। तभी दवाई असर करेगी और बच्चा होने तक यह बात किसी को नहीं बतानी होगी, इसलिए तुम्हें चुपचाप ही उसके साथ वहां चलना होगा। पत्नी अपने पति की बातों पर विश्वास कर तैयार हो गयी। जिसपर जाॅनी अपनी योजना के तहत रात करीब साढे आठ बजे पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंच गया और उसने पत्नी को फोन कर बाहर बुला लिया। ऋतु अपने पति की बातों पर विश्वास कर उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर नहर की पटरी पर सुनसान जगह आ गई। जहां पर पहले से ही प्रेमिका श्वेता वहां मौजूद थी जिसको देख कर उसे गुस्सा आ गया और वह चिल्लाने लगी। जिस पर जाॅनी,प्रेमिका स्वेता और जाॅनी के मामा के नाबालिग लड़के ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। घटना के बाद जाॅनी व प्रेमिका सहित किशोर अपने घर चले गये। ऋतु की गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने जाॅनी को पूछताछ के लिए बुलाया और शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गयी, तो वह टूट गया। और हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने जाॅनी की निशानदेही से आरोपी प्रेमिका सहित किशोर को भी गिरफ्रतार कर लिया। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने घटना स्थल से मृतका की शाॅल, टूटी चूड़ियां और चप्पल बरामद कर ली, लेकिन ऋतु का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। और मृतका के शव की तलाश शुरू कर दी है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ कनखल स्वप्न किशोर सिंह, एसओ दीपक कठैत मौजूद थे।
