मृतका की दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
तहसीलदार ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुकेश वर्मा
हरिद्वा। किसी बात को लेकर सास-बहु के बीच हुई तकरार से क्षुब्ध् होकर बहु ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मामले की जानकारी तहसीलदार को भेज दी। तहसीलदार ने पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतका के विवाह को दो वर्ष हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमल पुत्री कुंवर पाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी गांव धर्मपुर खानपुर हरिद्वार का विवाह दो वर्ष पूर्व अनित निवासी मखियाली कला लक्सर हरिद्वार से हुआ था। बताया जा रहा हैं बीती दिन किसी बात को लेकर सास-बहु के बीच तकरार हो गयी। जिससे क्षुब्ध् होकर बहु कोमल में जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए कनखल स्थित बंगाली अस्पताल ले जाया गया। जहां देर शाम कोमल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। चूंकि मृतका का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था, तो मामले की जानकारी पुलिस ने तहसीलदार गोपाल सिंह को भेज दी। सूचना पर तहसीलदार ने पुलिस की मदद से मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि बहु अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी, लेकिन उसकी सास इस बात के लिए तैयार नहीं थी। जिसको लेकर अक्सर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर तकरार के बाद बहु ने अपनी सास से व्यवहार से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके वालों की ओर से कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गयी थी।
