सिर पर चोट के निशान, शिनाख्त के प्रयास
देहरादून के एक व्यक्ति का मिला अलंकनंदा घाट पर शव
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से दो शव बरामद किये है। जिनमें एक की पहचान देहरादून निवासी के रूप में हुई है। जबकि एक अज्ञात हैं, जोकि नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर एक मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मायापुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि अलंकनंदा घाट पर एक नशेड़ी गिरा पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मृत मिला। पुलिस ने शव के पास से आईडी बरामद की है। जिसकी शिनाख्त गिरेश कुमार पुत्र अजीत उम्र करीब 46 वर्ष निवासी कावली रोड़ देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया। वहीं दूसरी ओर संदिग्ध् परिस्थितियों में बस अड्डे के पास नाले से एक अज्ञात शव भी पुलिस ने सुबह बरामद किया है। जिसका सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास किये। मगर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये है। मायापुर चौकी प्रभारी गिरिश चंद के अनुसार देहरदून निवासी मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक एक वर्ष से घर नहीं गया था और धुमता रहता था। बताया जा रहा हैं कि मृतक नशेड़ी किस्म का था। वहीं बस अड्डे के पास नाले में मिला शव नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है। जिसके सिर पर चोट के निशान है। सम्भावना जताई जा रही हैं कि शायद नेपाली युवक ने अधिक शराब पी होगी और रात को नाले में गिर गया। जिसकारण उसका सिर फट गया और वहीं पड़े रहने से उसकी मौत हो गयी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष हैं और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये है।
