पूर्व में भी मन्दिर चोरी मामले में जा चुका हैं जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात मन्दिर में चोरी करने वाले एक चोर को शिव मन्दिर से तांबे के नाग-नागिन जोड़े को चोरी करते हुए लोगों ने गिरफ्रतार किया है। जिसको कनखल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मन्दिर पुजारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमालपुर कनखल स्थित शनि मन्दिर परिसर में बने शिव मन्दिर से तांबे के नाग-नागिन जोड़े को चोरी करते हुए एक चोर को बीती रात लोगों ने दबोच लिया। जिसकी जमकर पीटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। जिसने पूछताछ के दौरान अपना नाम शौकिन पुत्र नसीम निवासी जमालपुर कला कनखल बताया है। पुलिस ने दीपक पुत्र छत्रपाल निवासी जेबीजी काॅलोनी जमालपुर कनखल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी 24 अप्रैल 17 को जगजीतपुर राज विहार स्थित सोमेश्वर महादेव मन्दिर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है।
