प्रशासन ने नई प्रतिमा लगा किया लोगों को शांत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ग्राम पंचायत कटारपुर के ग्राम जिया पोता में बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों सहित एसडीएम मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की बात करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। जिसपर प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने नई भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मगा कर पुनः स्थापित कराया गया। तब जाकर ग्रामीणों में गुस्सा शांत हुआ। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर एक ग्रामीण रवि निवासी जीयापोता कनखल ने अज्ञात के खिलाफ कनखल थाने में तहरीर दी है। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
